Hindi News
›
Photo Gallery
›
Crime
›
Kajol first hero Kamal Sadanah real life was tragic his father killed his mother and sister in front of him
{"_id":"60c0a81b8ebc3ed3db454555","slug":"kajol-first-hero-kamal-sadanah-real-life-was-tragic-his-father-killed-his-mother-and-sister-in-front-of-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: झगड़े से तंग आकर इस हीरो के पिता ने कर दिया था पत्नी और बेटी का कत्ल, एक्टर को भी मारी थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किस्सा: झगड़े से तंग आकर इस हीरो के पिता ने कर दिया था पत्नी और बेटी का कत्ल, एक्टर को भी मारी थी गोली
90 के दशक के बहुत से सितारे आज भी पर्दे पर छाए हुए हैं और उनकी फिल्में फैंस को काफी पसंद भी आती हैं। हालांकि उसी समय के कुछ हीरो ऐसे थे जिन्होंने पर्दे पर एंट्री तो की लेकिन कुछ ही फिल्मों बाद वो गायब हो गए। आज वो बॉलीवुड के गुमनाम सितारे बनकर रह गए हैं। इसमें अभिनेता कमल सदाना का नाम भी शामिल है जिन्होंने फिल्म 'बेखुदी' से बतौर हीरो डेब्यू किया था। ये फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल उनकी हीरोइन थी। ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप हुई थी, लेकिन दोनों कलाकारों को इससे अलग जिंदगी मिली।
एक हादसे ने बदल दी थी कमल की जिंदगी
एक तरफ काजोल को इंडस्ट्री में हाथों हाथ ले लिया गया तो वहीं दूसरी तरफ कमल पीछे रह गए। उन्होंने बेखुदी के अलावा रंग और प्यार ही प्यार जैसी फिल्में की, लेकिन वो हिट हीरो नहीं बन पाए।उनकी फिल्मों में सफलता ना पाने का कारण उनकी निजी जिंदगी की घटना भी बताई गई। दरअसल 1990 में कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके परिवार में एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई थी जिसने उन्हें जीवन की कभी ना भूलने वाली याद दे दी थी। इस घटना से कमल के जीवन पर बहुत असर पड़ा था।
2 of 5
कमल सदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल 21 अक्टूबर 1990 के दिन कमल अपना 20वां जन्मदिन मना रहे थे। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनका जन्मदिन ही उनके जीवन का सबसे काला दिन बन जाएगा। कमल अपने घर पर बर्थडे पार्टी की तैयारियों में जुटे थे कि अचानक उन्हें गोली चलने की आवाज आई थी। कमल की मां सइदा और पिता बृज सदाना के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कमल के जन्मदिन के दिन भी ऐसा ही झगड़ा हुआ। गुस्से में बृज सदाना ने कमल की मां पर गोली चला दी। इतना ही नहीं उन्होंने बेटी को भी गोली मार दी। दोनों की उसी वक्त मौत हो गई। बताते हैं कि उन्होंने कमल पर भी गोली चलाई थी लेकिन वो उनके कान को छूती हुई निकल गई थी। बृज सदाना ने इसके बाद अपने आप को भी शूट कर लिया और ये सब कमल सदाना की आंखों के सामने हुआ था। एक ही झटके में उनका पूरा परिवार खत्म हो गया था।
3 of 5
कमल सदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
इस हादसे का कमल सदाना पर बहुत गहरा असर हुआ। उन्हें लंबे वक्त तक काउंसलिंग करवानी पड़ी थी। वो इस गम को भूलने की कोशिश करते रहे, लेकिन जो भयावह हादसा उनकी आंखों के सामने हुआ था वो चाहकर भी उनके दिल से दूर नहीं हुआ। कहीं ना कहीं इन सबका असर उनके फिल्मी करियर पर भी पड़ा। उन्होंने बॉलीवुड में कुछ फिल्में की, लेकिन सफलता नहीं पा सके। ऐसे में धीरे धीरे हिट हीरोज के बीच वो गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कमल सदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों से किनारा कर कमल सदाना ने टीवी की तरफ रुख किया और सीरियल 'कसम से' में काम किया। उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। साल 2007 उन्होंने एक फिल्म 'कर्कश' बनाई। इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में रोर्स: द टाइगर ऑफ सुंदरबस लिखी और इसका निर्देशन भी किया लेकिन ये भी फ्लॉप रही।
विज्ञापन
5 of 5
कमल सदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ जहां काजोल इंडस्ट्री का आज बड़ा नाम बन चुकी हैं तो वहीं कमल बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए। निजी जिंदगी का दर्द भी उनके दिल से कभी नहीं गया। उन्हें इस बात का भी पता नहीं चला कि किस बात के चलते उनके पिता ने इतना बड़ा कदम उठा लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।