{"_id":"60e70e308ebc3eb157488df8","slug":"haridwar-news-two-crore-rupees-robbery-in-jewellery-showroom-and-incident-caught-in-cctv-camera-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: ज्वैलर्स शोरूम से हथियारों के बल पर दो करोड़ की डकैती, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, तस्वीरें...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार: ज्वैलर्स शोरूम से हथियारों के बल पर दो करोड़ की डकैती, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Jul 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम के पास दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम में दो करोड़ की डकैती डाल दी। बदमाशों ने शोरूम मालिक, गार्ड और स्टाफ को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। बदमाश नकदी और जेवरात लेकर आसानी से फरार हो गए।
बदमाशों के दुस्साहस से हड़कंप मच गया। पुलिस, एसओजी और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीमें घटना स्थल पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ साक्ष्य जुटाए। डकैती का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम के पास ज्वालापुर निवासी निपुण गुप्ता का मोरातारा नाम से आभूषणों का शोरूम है। बृहस्पतिवार दिन में करीब साढ़े तीन बजे शोरूम में दो बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे।
काउंटर पर बैठकर आभूषण देखने लगे। इसके तुरंत बाद ही तीन अन्य बदमाश शोरूम में घुस आए। शोरूम का गार्ड उदयवीर शर्मा तीनों बदमाशों को ग्राहक समझकर सैनिटाइजर देने लगा। इस बीच पीछे से एक और बदमाश शोरूम में घुस गया।
2 of 6
हरिद्वार में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
एक बदमाश ने गार्ड की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। जबकि बाकी बदमाशों ने भी हथियार तानकर स्टाफ की तीन लड़कियों, एक युवक, शोरूम मालिक को निशाने पर ले लिया। हथियारों की नोक पर बदमाशों ने मालिक और स्टाफ को किचन व आफिस में बंद कर दिया। सभी लोगों के हाथ और पैर बांध दिए।
3 of 6
हरिद्वार में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाशों ने शोरूम से आभूषण और नगदी उड़ा ली। बदमाश पीठ पर बैग लगाकर आए थे। बैग में ही आभूषण और नकदी भरकर फरार हो गए। स्टाफ कर्मियों एक-दूसरे के बंधे हाथ पैर खोले और बाहर निकले। मालिक की ओर से पुलिस को डकैती की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरिद्वार में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
दिनदहाड़े डकैती की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी अपराध प्रदीप कुमार राय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
हरिद्वार में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
स्टाफ से पूछताछ के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा। फुटेज में सभी बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। मालिक निपुण गुप्ता के मुताबिक बदमाश करीब दो करोड़ के जेवरात और नकदी ले गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।