{"_id":"6a7f666cf9d375bef70bc8ab","slug":"stopped-and-beat-up-the-employee-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1042820-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कर्मचारी को रोककर ने पीटा, पांच लाख मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कर्मचारी को रोककर ने पीटा, पांच लाख मांगने का आरोप
Sat, 15 Aug 2026 12:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार पांच अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने पांच लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मोहित चौधरी निवासी शिवालिक नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अगस्त की सुबह करीब 7:15 बजे वह अपने घर से बीएचईएल कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-5बी खोखा मार्केट के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात युवक पीछे से आए और उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और बेल्ट से उसके साथ मारपीट की।
आरोप लगाया कि हमलावरों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर जिंदा रहना है तो संदीप वर्मा को पांच लाख रुपये दे दे, वरना जान से मार देंगे और लाश का भी पता नहीं चलेगा। आरोपियों ने यह भी कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है। एक बाइक का बिजनौर का नंबर था। इसके बाद उसने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।