{"_id":"6a7f65ff7290f7c3d102376c","slug":"rs-116-lakh-extorted-through-threats-fir-registered-haridwar-news-c-5-1-drn1046-1042819-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: धमकी देकर 1.16 लाख रुपये की रकम हड़पी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: धमकी देकर 1.16 लाख रुपये की रकम हड़पी, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 15 Aug 2026 12:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को धमकी देते हुए डराकर 1.16 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली। साइबर थाना देहरादून से प्राप्त ई-जीरो एफआईआर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आदित्य कुमार निवासी रानीपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। उसके साथ कुल 1,16,149 रुपये की ठगी की गई। ऑनलाइन उससे अज्ञात शख्स ने संपर्क साधा। इसके बाद जाल में फंसाते हुए उसे ब्लैकमेल करते हुए डराया-धमकाया। खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। बाद में उसे साइबर धोखाधड़ी होने का पता चला। इसके बाद साइबर थाना देहरादून में शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को ई-जीरो एफआईआर यहां ट्रांसफर की गई। सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।