फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM pays tribute to families of martyrs.

Haridwar News: शहीद परिवारों को सीएम ने किया नमन

Sat, 15 Aug 2026 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
CM pays tribute to families of martyrs.
उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने प्रेम नगर आश्रम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में इसमें भाग लिया। उन्होंने भारत विभाजन की त्रासदी में शहीद हुए लाखों भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन केवल भौगोलिक सीमाओं का बंटवारा नहीं था। यह करोड़ों लोगों की साझा विरासत, संस्कृति और भावनाओं का विस्थापन था।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिजनों की व्यथा की सुननी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। सीएम ने कहा कि इसका उद्देश्य पीड़ित परिवारों के संघर्ष को स्मरण करना और नई पीढ़ी को देश की एकता के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश अपनी सांस्कृतिक जड़ों से पुनः जुड़ रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर और केदारनाथ-बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण जैसे कार्य इसका प्रमाण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभाजन की ऐतिहासिक परिस्थितियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 तक भारत अखंड था। मध्यरात्रि के बाद देश का विभाजन हुआ। सांसद ने कहा कि भारत-पाकिस्तान की सीमाएं तत्काल स्पष्ट नहीं थीं। अंग्रेज अधिकारी सिरिल रेडक्लिफ को सीमा निर्धारण की जिम्मेदारी दी गई थी, जिन्हें भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक परिस्थितियों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के विकास और स्वाभिमान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। राज्य की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर विशेष ध्यान है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार की स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका रही है। सांसद ने कहा कि आगामी कुंभ को ऐतिहासिक और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा व अन्य ने रक्तदान शिविर और विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कई पंजाबी महासभा के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed