फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cursed at a woman and broke her bike over a kids' quarrel

Jaunpur News: बच्चों के विवाद में महिला से गाली-गलौज, बाइक तोड़ी

Sat, 15 Aug 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cursed at a woman and broke her bike over a kids' quarrel
मुंगराबादशाहपुर। मझगवां गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में दबंगों ने महिला से गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। महिला ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई तो आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। मझगवां निवासी अनीता पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। इस बात के लिए गांव के अरविंद उर्फ बच्चेलाल पटेल, रोहित पटेल, अंतिम पटेल, शीतला प्रसाद पटेल गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपी मारपीट के लिए दौड़े तो महिला ने घर में घुसकर जान बचाई। थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed