फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging from sari knot

Jaunpur News: विवाहिता का साड़ी के फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 15 Aug 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from sari knot
मुंगराबादशाहपुर।
विज्ञापन

पवारा थाना क्षेत्र के भसोट गांव में शुक्रवार की दोपहर विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भसोट गांव निवासी नागेंद्र यादव की पत्नी सुशीला यादव उर्फ काजल (28) शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कमरे में गई थी। कुछ देर बाद कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ। खिड़की से देखा तो सुशीला का शव पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था। परिजनों ने दरवाजा खोलकर नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुशीला की शादी करीब नौ साल पहले नागेंद्र यादव के साथ हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। सूचना मिलने पर पवारा थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed