{"_id":"6a7f66f9c725a66b520cb92d","slug":"farmer-struck-by-dcm-truck-dies-amethi-news-c-96-1-ame1015-173430-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डीसीएम की चपेट में आया किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डीसीएम की चपेट में आया किसान, मौत
Sat, 15 Aug 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर। जगदीशपुर के शेखपुर गांव निवासी किसान जब्बार (60) की शुक्रवार को लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर इन्हौना चौराहे के पास डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से निकल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जब्बार सुबह घर से निजी काम से इन्हौना गए थे। चौराहे के पास हाईवे पार करते समय वह डीसीएम की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे।
जब्बार की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। छोटे बेटे मोहम्मद अहसान और बेटी खालिद बानो पिता को याद कर बिलखते रहे। बड़े बेटे मोहम्मद अहबाब और बहू नूरजहां भी पिता की मौत से सदमे में हैं। पत्नी छम्मी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा इन्हौंना क्षेत्र में हुआ है, इसलिए मामले में आवश्यक कार्रवाई वहीं से की जाएगी।