फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lover who consumed poison with his girlfriend also passes away.

Mathura News: प्रेमिका के साथ जहर खाने वाले प्रेमी ने भी दम तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lover who consumed poison with his girlfriend also passes away.
सौंख (मथुरा)। प्रेम प्रसंग के चलते एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी ने आगरा कैनाल की पटरी पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में बृहस्पतिवार को महिला की मौत हो चुकी है। वहीं, जिंदगी और मौत से जूझ रहे प्रेमी युवक ने भी शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे 38 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाया था। हालत बिगड़ने पर प्रेमी ने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी। भाई ने पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक की हालत बिगड़ती गई और शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने प्रेम प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि की। महिला के तीन बेटे हैं, जिनकी उम्र 17, 14 और 10 वर्ष है।
विज्ञापन


पति को थी प्रेम प्रसंग की जानकारी
महिला के पति को प्रेम प्रसंग की भनक पहले ही लग गई थी। उसे पत्नी की गतिविधियों और जीतेंद्र से बातचीत पर शक था। महिला मथुरा में रहने की जिद पर अड़ी थी, जिसका पति विरोध कर रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद और तनाव भी था। पुलिस घटना की पुरी जानकारी करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साड़ी फैक्टरी में हुई थी मुलाकात
महिला और युवक की मुलाकात तीन वर्ष पहले मथुरा की एक साड़ी फैक्टरी में हुई थी। दोनों एक साथ काम करते थे, जिससे उनकी जान-पहचान बढ़ी। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद दोनों में बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। परिजन को प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी।


परिजन के बीच हुआ था हंगामा
महिला और युवक के प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के परिजन को थी। युवक के परिजन ने महिला के गांव पहुंचकर हंगामा किया था। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था। इसके बाद पति ने पत्नी का साड़ी फैक्टरी में काम करना बंद करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed