{"_id":"60e6f0b28ebc3ed84776a0f3","slug":"cm-flying-squad-arrested-24-people-including-12-girls-in-prostitution-and-gambling-from-murthal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: खाने के लिए प्रसिद्ध मुरथल के ढाबों में चल रहा था अलग ही खेल, पुलिस कार्रवाई में सामने आया सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: खाने के लिए प्रसिद्ध मुरथल के ढाबों में चल रहा था अलग ही खेल, पुलिस कार्रवाई में सामने आया सच
Thu, 08 Jul 2021 06:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जीटी रोड स्थित मुरथल के ढाबों पर देह व्यापार के साथ जुआ भी खेला जाने लगा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने स्थानीय पुलिस और एसडीएम के साथ छापा मारकर 12 युवतियों समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं। 12 युवतियों व तीन युवकों को देह व्यापार व नौ युवकों को जुआ खेलते दबोचा गया। जुआ खेलते पकड़े गए युवकों से 1.63 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। देर रात तक इस मामले में कार्रवाई की गई। टीम ने नौ ढाबों की जांच की। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को मुरथल में ढाबों पर देह व्यापार, नशे का धंधा होने के साथ ही जुआ खेले जाने की जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर बुधवार रात साढ़े नौ बजे डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में मुरथल के ढाबों पर छापा मारा गया। अलग-अलग नौ टीमों ने एक साथ रात करीब नौ बजे ढाबों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस व एसडीएम सोनीपत भी उनके साथ रहीं। टीम ने मुरथल स्थित हैप्पी, राजा और होटल वेस्ट ढाबों पर छापा मारकर 12 युवतियां व तीन युवकों को पकड़ा। सभी को देह व्यापार में काबू किया गया।
आरोपियों को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
नौ युवतियां दिल्ली, तीन युवतियां उजबेकिस्तान, तुर्की और रूस की रहने वाली हैं। एक टीम ने ब्राउन स्टोन ढाबे पर छापा मारा। वहां से नौ युवकों को जुआ खेलते पकड़ा गया। उनके 1.63 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
आरोपियों को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए युवक सोनीपत, दिल्ली व यूपी के बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान नौ ढाबों पर पुलिस टीम तैनात की गई थी। देर रात तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल में पुलिस कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुरथल के ढाबों पर भगदड़ मच गई। एक साथ कई ढाबों पर छापा मारने से लोग वहां से भागते दिखाई दिए। देर रात तक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, मुरथल थाना और एसडीएम की टीम मौके पर रही।
विज्ञापन
पकड़ी गईं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
मुरथल के ढाबों पर अनैतिक कार्य होने की शिकायत मिली थी। उसके आधार पर छापा मारा गया। देह व्यापार और जुआ खेलते हुए 24 आरोपियों को पकड़ा गया है। अभी कार्रवाई जारी है। 12 युवतियां और 12 युवकों को पकड़ा जा चुका है। इनमें से नौ युवक जुआ खेलते मिले हैं। मामले में मुरथल थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - अजीत सिंह, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता