फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth arrested for breaking into and stealing from a dhaba.

Panchkula News: ढाबे का ताला तोड़कर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for breaking into and stealing from a dhaba.
क्राइम ब्रांच ने 19 वर्षीय आरोपी को दबोचा, चोरी के गैस सिलिंडर और अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई, अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका क्षेत्र में एक ढाबे का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार कालका निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना कालका में 7 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 5 जुलाई की रात वह अपना ढाबा बंद कर घर चला गया था। अगले दिन पता चला कि अज्ञात चोर ढाबे का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। प्रभारी तजिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने 13 अगस्त को आरोपी अमित कुमार उर्फ कालिया (19) निवासी जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी लोहगढ़, पिंजौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके खुलासा बयान के आधार पर पुलिस ने 14 अगस्त को चोरी हुए गैस सिलेंडर और अन्य सामान बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed