{"_id":"6a7f71753d614e872e035bbf","slug":"cbi-files-closure-report-in-manisha-death-case-family-raises-questions-about-the-investigation-panchkula-news-c-87-1-pan1011-140010-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मनीषा मौत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट, परिवार ने जांच पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मनीषा मौत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट, परिवार ने जांच पर उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजेंसी ने मामले को आत्महत्या बताया, पिता बोले- कई अहम साक्ष्य नजरअंदाज हुए
27 अगस्त को होगी अगली सुनवाई, रिपोर्ट पर अदालत में होगी बहस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा के चर्चित शिक्षिका मनीषा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच पूरी कर विशेष सीबीआई अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में मनीषा की मौत को आत्महत्या बताया है। वहीं, रिपोर्ट सामने आने के बाद मृतका के पिता ने जांच पर सवाल उठाते हुए असंतोष जताया है। उनका कहना है कि मामले के कई महत्वपूर्ण पहलुओं और साक्ष्यों को जांच के दौरान नजरअंदाज किया गया।
सीबीआई ने 12 अगस्त को पंचकूला स्थित विशेष अदालत में क्लोजर रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट के अनुसार जांच में ऐसे तथ्य सामने आए, जिनके आधार पर मौत को आत्महत्या माना गया है। हालांकि मनीषा के पिता संजय इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और वे कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे।
27 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
मामले में अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। इस दौरान सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर सुनवाई होगी। परिजनों को रिपोर्ट से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। मनीषा के पिता एवं बैरागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार बैरागी ने कहा कि अदालत की अगली कार्यवाही के बाद परिवार अपनी आगे की कानूनी रणनीति तय करेगा।
विज्ञापन
तीन दिन बाद खेतों में मिला था शव
भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की 11 अगस्त 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके तीन दिन बाद 13 अगस्त को सिंघानी गांव के खेतों में उसका शव बरामद हुआ था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच बाद में सीबीआई को सौंप दी गई थी। अब अदालत में क्लोजर रिपोर्ट पर होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अदालत रिपोर्ट को स्वीकार करती है या मामले में आगे किसी अन्य जांच अथवा कानूनी प्रक्रिया के निर्देश देती है।