{"_id":"6a7f71a79d9036905605a61c","slug":"karan-colony-residents-have-been-suffering-the-impact-of-contaminated-water-for-15-days-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-139992-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 15 दिन से गंदे पानी की मार झेल रहे करण कॉलोनीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 15 दिन से गंदे पानी की मार झेल रहे करण कॉलोनीवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी युक्त पेयजल सप्लाई से बढ़ी परेशानी, बीमारी फैलने की आशंका; विभाग पर लापरवाही का आरोप
नलकूप नंबर-4 के बोर में खराबी बताकर जेई बोले- जल्द दूर की जाएगी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। बतौड़ स्थित करण कॉलोनी के लोग पिछले करीब 15 दिनों से मिट्टी युक्त दूषित पेयजल की सप्लाई से परेशान हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। गंदे पानी की आपूर्ति और कम जलापूर्ति के कारण लोगों में रोष बढ़ गया है। शुक्रवार को कॉलोनीवासी विभाग के नलकूप पर एकत्र हुए और विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताई।
दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, संजय धीमान, सचिन शुक्ला, राजेश शर्मा, ओम गर्ग, राहुल शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के नलकूप नंबर-4 से उनके घरों में मिट्टी युक्त दूषित पानी पहुंच रहा है। पानी की गुणवत्ता इतनी खराब है कि घरों में रखी टंकियों में भी मिट्टी जमा हो रही है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि शिकायत किए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई अधिकारी या कर्मचारी समस्या के स्थायी समाधान के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों को आशंका है कि दूषित पानी पीने से संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं और बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि सरकार और विभाग ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावे करते हैं, लेकिन करण कॉलोनी में हालात इसके विपरीत हैं। उनका आरोप है कि विभागीय दावे जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहे और लोग मजबूरी में गंदा पानी इस्तेमाल कर रहे हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई लोकेश कुमार ने बताया कि नलकूप के बोर में तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि खराबी को दूर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही पेयजल आपूर्ति को सामान्य बनाकर लोगों को राहत दी जाएगी।