{"_id":"6a7f72110c1341eff507a9b6","slug":"efforts-to-shift-government-offices-to-the-jbt-hostel-building-gain-momentum-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-140006-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जेबीटी छात्रावास भवन में सरकारी कार्यालय शिफ्ट करने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जेबीटी छात्रावास भवन में सरकारी कार्यालय शिफ्ट करने की कवायद तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों और ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी विभिन्न विभागों की सुविधाएं
मुख्यमंत्री के समक्ष उठी मांग के बाद प्रस्ताव को लेकर बढ़ी उम्मीदें
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी में जेबीटी छात्रावास भवन को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के लिए उपयोग में लाने की कवायद एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो किसानों, बागवानों और आम लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। ग्रामीणों का मानना है कि इससे लोगों को सरकारी कामकाज के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
ग्रामीणों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हालिया मोरनी दौरे के दौरान यह मांग उठाई थी। उनका कहना था कि लंबे समय से सरकारी भवन का बेहतर उपयोग नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इसे विभिन्न विभागों के कार्यालयों के लिए इस्तेमाल किया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिल सके।
प्रस्तावित योजना के तहत कृषि विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य संबंधित सरकारी कार्यालयों को भी जेबीटी छात्रावास भवन में स्थानांतरित करने पर विचार किया जा रहा है। इससे किसानों को कृषि योजनाओं, अनुदान, बागवानी संबंधी जानकारी और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि मोरनी बाजार क्षेत्र में कार्यालय होने से दूरदराज के गांवों से आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। एक ही परिसर में विभिन्न विभागों की मौजूदगी से समय और संसाधनों की बचत होगी, वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंच सकेगा।
हालांकि भवन में सरकारी कार्यालयों को शिफ्ट करने के प्रस्ताव को अभी अंतिम स्वीकृति नहीं मिली है, लेकिन ग्रामीणों को उम्मीद है कि किसानों और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए सरकार जल्द इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर विभिन्न विभागों को यहां स्थानांतरित किया जाए, ताकि मोरनी क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।