{"_id":"6a7f71d5ebd684c8530dd117","slug":"class-11-student-dies-of-electrocution-jhansi-news-c-420-1-jd11004-11228-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 11वीं के छात्र की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 11वीं के छात्र की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। छोटे फुब्बारे के पास लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में स्कूल की छत पर तिरंगा झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम जोनिया निवासी राज कुशवाह के रूप में हुई है, जो स्कूल संचालक के मकान में ही किराए पर रहता था।
शुक्रवार को स्कूल में दोपहर लगभग डेढ़ बजे छुट्टी हो चुकी थी, जिसके बाद छात्र अपने घर चला गया था। आरोप है कि छुट्टी के बाद स्कूल संचालक नंदकिशोर कुशवाह ने उसे वापस बुलाया एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए स्कूल की छत पर झंडा लगाने भेज दिया। छात्र जब लोहे के पाइप से झंडा लगा रहा था, तभी छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में पाइप आ गया और करंट छात्र के शरीर में उतर गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे तक उन्हें सूचना नहीं दी गई। बाद में जब स्कूल प्रबंधन छात्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में दतिया कोतवाली टीआई दिनेश राजपूत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।