फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   FIR against woman who grabbed 11,000-volt power line

Hathras News: 11 हजार वोल्ट की लाइन पकड़ने वाली महिला पर प्राथमिकी

Sat, 15 Aug 2026 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 15 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
FIR against woman who grabbed 11,000-volt power line
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कोतवाली चंदपा के नगला लच्छी गांव में एक महिला ने 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पकड़ी। यह घटना तीन साल पहले हुई एक मौत से जुड़ी है, जिसने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा किया। महिला को तीन घंटे की मशक्कत के बाद हटाया गया, जिसके बाद वह फरार हो गई।
विज्ञापन

प्रधान विशपाल चौधरी ने बताया कि तीन साल पहले पूनम के घर आए मुनेंद्र की 11 हजार वोल्ट की लाइन से मौत हुई थी। नगला लच्छी में 25 साल पुराना बिजली खंभा मकान की दीवार के बीच था और क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे बदलने बिजली विभाग मंगलवार से नया खंभा लगाने का प्रयास कर रहा था। इस वजह से तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित थी।
विज्ञापन

बुधवार रात परिजनों ने खंभा बदलने का विरोध किया, पर बृहस्पतिवार शाम तक नया खंभा लगाकर लाइन बन गई। परिवार लाइन हटाने पर अड़ा था, तभी बृहस्पतिवार रात आठ बजे पूनम ने 11 हजार वोल्ट की लाइन पकड़ ली। मुरसान व चंदपा थाने की पुलिस फोर्स और 20 महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात 11 बजे पूनम को तार से अलग हटाया, जिसके बाद वह फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद का कारण
परिवार की मांग थी कि उनके मकान के ऊपर से जा रही 11 हजार वोल्ट की लाइन हटाई जाए। पुराना खंभा दीवार के बीच धंसा था, इसलिए दूसरा खंभा कुछ दूरी पर लगाया गया। इससे विद्युत तार मकान से दूर हुए, पर परिवार पूरी लाइन हटाने की जिद पर अड़ा रहा। बिजली निगम के लिए लाइन को कहीं और शिफ्ट करना मुमकिन नहीं था।


जेई की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी
बिजली निगम के अवर अभियंता विकास कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी सरकारी कार्य में बाधा डालने और बिजली कर्मियों से मारपीट के आरोप में हुई। सीओ जेएस अस्थाना ने बताया कि पूनम समेत पांच आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू हुई है। आरोपियों में पूनम, लता, राम प्रसाद, प्रतिमा और लांगुरिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed