{"_id":"6a7f71c72fb3abd46f03c88d","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-vacant-plot-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170610-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खाली प्लॉट में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खाली प्लॉट में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र के तकिया मोती शाह इलाके में शुक्रवार दोपहर खाली प्लॉट में करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट में युवक का शव देखा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को खाली प्लॉट में लाकर फेंका गया हो। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।