{"_id":"6a7f73cbb81a5570200a7bd4","slug":"clouds-changed-the-weather-light-rain-brought-relief-from-the-heat-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170602-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में पिछले दो दिनों से तेज धूप के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि बीच-बीच में उमस का असर बना रहा।
मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। अधिकतम तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि शुक्रवार को यह 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि अगले 24 घंटे मौसम का रुख बदला रहने की संभावना है। जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। उधर, पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए इस समय अच्छी बारिश बेहद जरूरी है।