फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Independence Day celebrations amidst the Kanwar Yatra... High alert in Amroha.

Amroha News: कांवड़ यात्रा के बीच आजादी के जश्न...अमरोहा में हाई अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations amidst the Kanwar Yatra... High alert in Amroha.
अमरोहा। कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस को लेकर अमरोहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जश्न-ए-आजादी की पूर्व संध्या पर एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर जिलेभर में देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना पुलिस, सीओ और अन्य पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन

शाम ढलते ही दिल्ली-लखनऊ हाईवे समेत प्रमुख मार्गों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और सार्वजनिक स्थलों की जांच की गई। प्रमुख धर्मस्थलों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और संदिग्ध वस्तुओं की जांच के साथ ट्रेनों में भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने संवेदनशील स्थानों, पार्किंग स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के साथ लोगों से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। वहीं, खुफिया तंत्र ने भी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed