{"_id":"6a7f7453b72687533c02d364","slug":"farmers-took-out-a-tiranga-yatra-to-protect-their-land-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-170591-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भूमि की रक्षा के लिए किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भूमि की रक्षा के लिए किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिगृहीत की जाने वाली भूमि का मुआवजा बाजार रेट से चार गुना दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर डीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि किसान बाजार रेट से चार गुना मुआवजा नहीं मिलने तक भूमि नहीं छोड़ेगा। तिरंगा यात्रा अपनी भूमि को बचाने के लिए निकाली गई है।
भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने रामलीला मैदान से तहसील तक तिरंगा यात्रा निकाली। बाइक व ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान भारत माता की जय व जय जवान-जय किसान के नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे। दानवीर सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा किसानों ने अपनी भूमि की रक्षा के लिए निकाली है। भूमि का मुआवजा बाजार रेट से चार गुना मिलने पर ही किसान अपनी भूमि देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर किसान अपनी भूमि की रक्षा के लिए संघर्ष के लिए तैयार है। इस मौके पर देशराज सिंह, जयपाल सिंह, सुभाष चीमा, गुरमीत सिंह, फुलवास, सौवीर सिंह, मयंक धारीवाल, मोहित सिद्धू आदि मौजूद थे। संवाद