फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power supply remained disrupted overnight in several areas due to tripping and faults.

Amroha News: ट्रिपिंग और फाॅल्ट से रात भर गुल रही कई क्षेत्रों की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted overnight in several areas due to tripping and faults.
अमरोहा। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार रात कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला चिड़िया बाग में ट्रांसफार्मर के पास लाइन में गड़बड़ी के चलते हर दस मिनट में बिजली ट्रिपिंग होती रही। इससे एसी और कूलर भी बेअसर हो गए।
विज्ञापन

आधी रात के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। वहीं अहरोई बिजलीघर की लाइन में शुक्रवार रात पौने नौ बजे फाॅल्ट होने से कांठ रोड और अहमदनगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

आए दिन बिजली की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े कई मोहल्लों में ट्रिपिंग की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घंटा भी बिजली सप्लाई ठीक तरह से नहीं चल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रात में ही फाॅल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति को ठीक कर दिया गया। उमस भरी गर्मी में लोगों को बिजली की समस्या झेलनी पड़ रही है। शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती की समस्या है। जोया और डिडौली क्षेत्र में भी चार से पांच घंटे की कटौती की गई। इससे लोगों के कारोबार पर असर पड़ता है।
वहीं रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित होते हैं। अहरोई बिजलीघर पर भी फाॅल्ट की वजह से आपूर्ति करीब एक घंटा बाधित हुई। जिसे ठीक कराकर आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया।

अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि लाइनों में फाॅल्ट की वजह से आपूर्ति बंद करनी पड़ती है लेकिन बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट को ठीक किया और आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed