फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Children will not bring school bags on Saturday; activities will be held instead.

Amroha News: शनिवार को बच्चे बैग लेकर नहीं आएंगे स्कूल, होंगी गतिविधियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Children will not bring school bags on Saturday; activities will be held instead.
अमरोहा। परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शनिवार अब पढ़ाई के साथ मनोरंजन और हुनर सीखने का दिन होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए दस बिना बैग वाले दिनों का कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार को बच्चों को स्कूल बैग लेकर नहीं आना होगा। विद्यालयों में मस्ती की पाठशाला लगाकर विभिन्न रचनात्मक, व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से सीखने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कैलेंडर के अनुसार 22 अगस्त को मिट्टी के खिलौने बनाने, कौशल कार्यशाला या कला-शिल्प प्रदर्शनी होगी। 29 अगस्त को औषधीय पौधों का उद्यान, कंपोस्ट या किचन गार्डन तैयार कराया जाएगा। 12 सितंबर को जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन, 19 सितंबर को गुड टच-बैड टच और स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। 26 सितंबर को पतंग बनाने-उड़ाने के साथ विज्ञान व स्टेम मॉडल प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को वित्तीय साक्षरता और मिनी बैंक गतिविधि, 10 अक्तूबर को डूडलिंग, भित्ति चित्र, संगीत या नाटक, 17 अक्तूबर को फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 24 अक्तूबर को निर्माण स्थल व सार्वजनिक अवसंरचना का अध्ययन और 31 अक्तूबर को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स व नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। 14 नवंबर को बाल मेला आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कैलेंडर के अनुसार गतिविधियां कराने के निर्देश दिए हैं। जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान, कौशल और नई तकनीक के प्रति रुचि विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed