{"_id":"6a7f73eea0d61d816d05fdb9","slug":"route-diversion-increases-inconvenience-for-passengers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-170627-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रूट डायवर्जन से यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रूट डायवर्जन से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन से रोडवेज यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत हरिद्वार और नूरपुर जाने वाले यात्रियों को हो रही है। सहारनपुर की ओर भी बसों का संचालन प्रभावित है। शनिवार और रविवार को रूट डायवर्जन के कारण बसों का संचालन नहीं हो पाएगा।
कांवड़ यात्रा के चलते जिले में हर सप्ताह तीन दिन रूट डायवर्जन किया जा रहा है। इससे रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होता है और बसें डिपो में खड़ी रहती हैं। यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं दो दिन दिल्ली की ओर भी बसों का संचालन प्रभावित रहता है।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि बसों का संचालन रूट डायवर्जन के अनुसार किया जाता है। हरिद्वार जाने वाली बस वाया चांदपुर होकर निकलती है, हालांकि एक-दो बस ही चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
....
रक्षाबंधन से पहले ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी, आरक्षण फुल
अमरोहा। रक्षाबंधन नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। पूर्वांचल की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है, लेकिन लोग पहले ही घरों की ओर रवाना होने लगे हैं। सद्भावना एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और रक्सौल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी है।
यात्री एक-दो माह पहले ही आरक्षण कराने लगते हैं, इसके बावजूद सीट नहीं मिल रही है। पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है और अधिकांश लोग रक्षाबंधन घर पर मनाते हैं। कन्फर्म टिकट के लिए यात्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। आरक्षण नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में यात्रियों को तत्काल टिकट और अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ सकता है।
स्टेशन अधीक्षक जीआर मीना ने बताया कि अमरोहा से काफी ट्रेनें गुजरती हैं, जिनका यहां ठहराव है। इससे यात्रियों को सुगमता से यात्रा करने की सुविधा मिलती है। संवाद
.........