{"_id":"60e580d88ebc3e13527abc93","slug":"heinous-crime-story-of-son-and-mother-killed-by-relatives-in-gorakhpur-double-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बेटे की मौत का मंजर देख हमलावरों के आगे गिड़गिड़ाती रही मां फिर भी नहीं बची जान, बोली- 'मुझे मार डालो, बेटे को छोड़ दो'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दर्दनाक: बेटे की मौत का मंजर देख हमलावरों के आगे गिड़गिड़ाती रही मां फिर भी नहीं बची जान, बोली- 'मुझे मार डालो, बेटे को छोड़ दो'
Wed, 07 Jul 2021 05:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Jul 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल व मृत मां-बेटे की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपको क्राइम की एक सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर हैरानी होगी। घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। यहां सगे भाइयों में मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि कई परिवारों की खुशियां तबाह हो गई। मारपीट के दौरान एक भाई की पत्नी और उसके बेटे की हत्या कर दी गई थी। हैरान करने वाली बात ये रही कि बेटे की मौत का मंजर देख उसकी जिंदगी के लिए उसकी मां ने हमलावरों के आगे बिलखते हुए भीख मांगती रही लेकिन उनके सिर पर खून सवार था। हमलावरों ने मां बेटे दोनों को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कि किस तरह मां अपने बेटे की जान की भीख मांगती रही लेकिन हमलावरों ने दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी...
मृत हर्ष की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना 23 अगस्त 2020 की है। जिले के गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव में सगे भाई अरविंद दुबे और राजेश दुबे के बीच एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। अरविंद ने महुआ का पेड़ बेच दिया था, जिसे काटने के लिए (घटना वाले दिन) ठेकेदार पहुंचा था। जैसे ही पेड़ कटना शुरू हुआ, राजेश के परिवार के लोग विरोध करने लगे।
मृत हेमलता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें राजेश और अरविंद समेत तीन लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने में तहरीर देने पहुंचे वहां से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। उधर, राजेश के साथ मारपीट की खबर पाकर 10-12 की संख्या में उसके साथी और रिश्तेदार गांव में आ गए। ये लोग अरविंद के घर पहुंचे और उनकी पत्नी हेमलता (50) व बेटे हर्ष (23) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
हमलावर पहले मां के ऊपर टूट पड़े। ऐसे में मां की ममता मौत के मुहाने पर भी छलक पड़ी। हमलावरों ने मां पर हमला किया तो बेटा हर्ष उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ा। हमलावरों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। वे हेमलता को छोड़कर हर्ष को मारने लगे। यह देख हेमलता खुद का दर्द और मौत का डर भूल गई और हमलावरों के आगे गिड़गिड़ाने लगी-बेटे को छोड़ दो... मुझे मार डालो। इतना कहकर घायल हेमलता जमीन पर गिर पड़ी। मां-बेटे की जान लेने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
मां और भाई की पिटाई के दौरान मृतका की दो बेटियां बचाव के लिए गांव के लोगों को बुलाने चली गईं थीं, वापस लौटीं तो मां और भाई का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगीं। इस दौरान वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा था। इस घटना में दस लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे, सभी आरोपी जेल में हैं।