फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cash worth two lakhs and valuables, including jewelry, stolen.

Mirzapur News: दो लाख नकद, गहने समेत सामान चोरी

Sat, 15 Aug 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cash worth two lakhs and valuables, including jewelry, stolen.
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के खम्हवा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोर एक घर को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये नकद, गहने और जरूरी दस्तावेज समेत लाखों रुपये मूल्य का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाॅड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन




खम्हवा गांव निवासी कृष्ण शंकर सिंह अपनी पत्नी के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रात में एक बजे के बाद चोरी हुई। उन्होंने बताया रात 10 से 11 बजे तक परिवार के लोग जग रहे थे। रात में चोर घर के पीछे स्थित शौचालय के ऊपर चढ़कर छत पर पहुंचे। इसके बाद सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे करीब दो लाख रुपये नकद निकाल लिया।
विज्ञापन




इसके अलावा चोर अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने की चेन, बाली, लड़ी सहित अन्य गहने भी ले गए। चोरों ने घर में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बीमा संबंधी कागजात समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी नहीं छोड़ा। घटना के दौरान परिवार के सदस्य बरामदे में सोते रहे और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह में साढ़े चार बजे शौचालय जाने के लिए नींद खुलने पर जब घर के अंदर पहुंचे तो अलमारी खुली देख होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद पत्नी को आवाज देकर जगाए और घर में चोरी की जानकारी दी। सामान बिखरे पड़े देख परिजन परेशान हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की।




ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटना का जल्दी खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों के साथ ही घटना से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडेय मौके पर जांच पड़ताल करने गए हैं। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed