फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager raped under false promise of marriage; becomes pregnant.

Mirzapur News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, किशोरी गर्भवती हुई

Sat, 15 Aug 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped under false promise of marriage; becomes pregnant.
राजगढ़। शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता के परिजनों ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव की ही एक किशोरी से प्रेम करता था। दोनों छिप-छिप एक-दूसरे से मिलने लगे। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़ित किशोरी ने बताया कि गांव का ही एक लड़का शादी करने का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। कुछ दिनों बाद किशोरी का तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद किशोरी चार माह की गर्भवती पाई गई। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन दबाव देकर किशोरी से पूछताछ करने लगे। इस पर किशोरी ने परिजनों को आप बीती सुनाई। परिजन गांव के आरोपी युवक को बुलाकर शादी की बात करने लगे, लेकिन आरोपी युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर परिजन किशोरी को लेकर राजगढ़ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। किशोरी का आरोप है कि न्याय के लिए चार दिनों तक राजगढ़ थाने का चक्कर काटती रही। तब जाकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाकर पुलिस ने बात की। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व किशोरी के गर्भवती होने का मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed