{"_id":"5a5b1bb04f1c1bfb408b4d57","slug":"kajol-is-all-set-to-get-her-wax-statue-at-madame-tussauds-in-london","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना-माधुरी के बाद अब मैडम तुसाद में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, शाहरुख के साथ है खास रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना-माधुरी के बाद अब मैडम तुसाद में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, शाहरुख के साथ है खास रिश्ता
Sun, 14 Jan 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को ‘स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत’ पहल की वजह से एडवोकेसी एंबेसडर चुना गया। इस बात की जानकारी खुद काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। अब उनके के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आई है।
2 of 5
kajol
दुनिया भर में लंदन स्थित मैडम तुसाद अपने वैक्स म्यूजियम के लिए सबसे प्रसिद्ध है। म्यूजियम में नरेंद्र मोदी से लेकर सचिन तेंदुलकर, ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान जैसी हस्तियों के मोम के स्टैच्यू हैं।अब इस लिस्ट में काजोल का नाम भी जुड़ गया है। पद्मश्री से सम्मानित काजोल मैडम तुसाद की शान बढ़ाएंगी।
3 of 5
kajol
रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी तैयारी कुछ महीने पहले से शुरू हो गई थी, मगर इसकी घोषणा इस साल काजोल की फोटो के साथ की जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर काजोल पति अजय देवगन समेत पूरे परिवार के साथ मौजूद रहेंगी। म्यूजियम की टीम के ओर से कुछ सदस्य पहले ही काजोल से उनके लुक का नाप ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ajay devgan, kajol
- फोटो : ajay devgan, kajol
अपने अब तक के करियर में काजोल ने हर तरह की फिल्मों में काम किया है और उनके खाते में कई नामचीन अवॉर्ड्स भी हैं। इसके साथ ही वह बच्चों और महिलाओं से जुड़े कई सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
shahrukh and Kajol
इसेस पहले मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान काजोल ने 'स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत' की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं लोगों से स्वच्छता दूत बनने और बेहतर कल के निर्माण में योगदान देने का आग्रह करती हूं'। बता दें कि काजोल के पति अजय देवगन ने पत्नी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।