फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तानाजी' की सफलता से खुश हैं काजोल, 'माई नेम इज खान' के 10 साल पूरे होने पर ताजा की यादें

Wed, 12 Feb 2020 12:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 12 Feb 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Kajol Is Happy For Success of Tanhaji Remembers My Name Is khan As Film Complete 10 Years Of Release
kajol - फोटो : social media

अभिनेत्री काजोल सिनेमा जगत में करीब 30 साल पूरे कर चुकी हैं। तीन दशक के बाद भी वह स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी से दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। बीते दिनों वह अपने पति अभिनेता अजय देवगन अभिनीत और निर्मित फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई के रोल में नजर आई थीं। फिल्म में उनका किरदार बहुत बड़ा नहीं था बावजूद इसके काजोल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। फिल्म ने अब तक 260 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। वैसे तो काजोल फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं लेकिन दूसरी तरफ उनका यह भी मानना है कि आप किसी भी फिल्म के बारे में पहले से पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो सकते हैं।

Kajol Is Happy For Success of Tanhaji Remembers My Name Is khan As Film Complete 10 Years Of Release
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai

काजोल के अनुसार, 'अगर हम यह सोचते हैं कि जो भी फिल्म हम अपने दिल और मन से बनाते हैं वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होगी तो यह हमारा अति आत्मविश्वास होगा। हालांकि, हम उम्मीद और दुआ जरूर करते हैं। शुक्र है कि ऊपर वाले ने हमें हमारी प्राथनाओं का जवाब दिया। फिल्म को मिलने वाली प्रतिक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि फिल्म के आखिरी तक जब तक शीर्षक आ रहे थे लोग तब तक रुके हुए थे। वहीं फिल्म के खत्म होने के बाद जब लोग अपनी जगह से उठे तो उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। मुझे खुशी है कि जिस फिल्म ने यह प्रतिक्रिया पाई मैं भी उस फिल्म का हिस्सा थी।'

Kajol Is Happy For Success of Tanhaji Remembers My Name Is khan As Film Complete 10 Years Of Release
kajol

'माई नेम इज खान' को दस साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म में शाहरुख और काजोल नजर आए थे। फिल्म लोगों द्वारा सराही गई थी। काजोल के करियर में इस फिल्म का क्या महत्व है इस बारे में उन्होंने कहा, 'मैंने कभी यह सोचकर फिल्म नहीं की है कि वह फिल्म मेरे फिल्मी बायोडेटा में काम आएगी या नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Is Happy For Success of Tanhaji Remembers My Name Is khan As Film Complete 10 Years Of Release
my name is khan - फोटो : social media

आगे काजोल कहती हैं, 'माई नेम इज खान की बात करें तो उस फिल्म के दौरान मैंने अच्छा समय व्यतीत किया। मुझे आज भी याद है जब करण जौहर (निर्देशक) ने उन्हें उनके घर पर पहली बार स्क्रिप्ट सुनाई थी। जिसके बाद हमने एक मन बना लिया कि हम यह फिल्म करने जा रहे हैं। हमने उस फिल्म को लेकर काफी विचार विमर्श किया था। इस फिल्म से जुड़ी मेरी काफी यादें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed