फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुजा का ताजा हेल्थ अपडेट आया सामने, गंभीर बीमारी सामने आते ही हो चुका है ऑपरेशन

Fri, 31 May 2019 03:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 31 May 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Kajol mother Tanuja diagnosed with diverticulitis, surgery is Done
kajol tanuja - फोटो : social media
मुंबई के लीलावती अस्पताल में दाखिल अभिनेत्री तनुजा डायवर्टिक्युलाइटिस (Diverticulitis) नाम की एक बीमारी से पीड़ित हैं। इसके लिए तनुजा की सर्जरी हो चुकी है और फिलहाल वह अस्पताल में ही हैं। सर्जरी के बाद डाक्टर ने उनका हेल्थ अपडेट भी जारी किया है। उधर, अभी काजोल अपने ससुर के निधन के गम से बाहर नहीं आ पाई हैं। मां तनुजा के अस्पताल में दाखिल होने के बाद से वे अस्पताल के बाहर परेशान दिख रही थीं। 
Kajol mother Tanuja diagnosed with diverticulitis, surgery is Done
tanuja - फोटो : social media
अस्पताल के डाक्टर का कहना है कि सर्जरी के बाद तनुजा की हालत बेहतर है और अगले हफ्ते उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। बताया जा रहा है कि पेट में दर्द होने की शिकायत के चलते 75 वर्षीय तनुजा को बीते मंगलवार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। तनुजा की बेस्ट फिल्मों मेम दीदी, चांद और सूरज, बहारें फिर भी आएंगी, ज्वेल थीफ, हाथी मेरे साथी, अनुभव, मेरे जीवन साथी और दो चोर आदि शामिल हैं। 
Kajol mother Tanuja diagnosed with diverticulitis, surgery is Done
tanuja
दरअसल, काजोल के ससुर के निधन के बाद से उनकी मां तनुजा भी अस्पताल में भर्ती हैं। काजोल की मां तनुजा को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है । तनुजा की देखभाल उनकी दोनों बेटियां काजोल और तनीषा कर रही हैं। काजोल को अस्पताल के बाहर स्पॉट भी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol mother Tanuja diagnosed with diverticulitis, surgery is Done
Tanuja and Kajol with Tanisha
तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी याद आएगी' से की थी। अब उनकी बेटी काजोल और दामाद अजय देवगन बड़े स्टार्स हैं। काजोल अपने ससुर के निधन से बेहद दुखी हैं। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें वो ऐश्वर्या राय के गले लगकर रोती नजर आई थीं। वीरू देवगन फिल्म इंडस्ट्री के फेमस स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर थे। 
विज्ञापन
Kajol mother Tanuja diagnosed with diverticulitis, surgery is Done
Veeru Devgan Prayer Meet - फोटो : amar ujala
वीरू देवगन के अंतिम संस्कार में पूरा बच्चन परिवार, रानी मुखर्जी, सनी देओल, शाहरुख खान समेत कई सितारे पहुंचे थे। वीरू के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अमिताभ बच्चन और वीरू देवगन अच्छे दोस्त थे। उनके निधन से बिग बी को झटका लगा है। वीरू देवगन ने ही अपने बेटे अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed