फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी काजोल से शादी करने वाला था ये शख्स, अब हालत देख नहीं होगा यकीन

Sun, 04 Mar 2018 12:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
kajol onscreen lover bijay anand new look and work

किसी भी व्यक्ति के लिए समय हमेशा एक सा नहीं रहता। चाहे वह कोई आम आदमी हो या फिर कोई सेलेब्रिटी। आज कोई बहुत अच्छा कर रहा है तो कल उसका नाम गुमनामी में खो भी सकता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर किसी के साथ ऐसा ही हो। कुछ लोग तो हमेशा सफलतओं के शिखर पर ही रहते हैं। आपको बता दें कि कुछ लोग बॉलीवुड में ऐसे भी थे जिन्होंने एक-दो फिल्मों में तो कमाल किया लेकिन बाद में उनका जलवा ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया। हम ऐसे ही एक कलाकार की बात करेंगे। इस अभिनेता ने अपने टाइम में अपनी कलाकारी से बहुत नाम कमाया लेकिन समय और परिस्थितियां ऐसी बनीं कि वह कब अचानक से गुम हो गया किसी को पता ही नहीं चला। हम आपको जिस स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं उनका नाम है बिजय आनंद। 

kajol onscreen lover bijay anand new look and work

बिजय आनंद को साल 1998 की सुपरहिट फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में देखा गया था। इस फिल्म में वह काजोल के मंगेतर के रूप में नजर आए थे। उन्होंने काजोल के साथ अपने रोमांस से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 

kajol onscreen lover bijay anand new look and work

इस फिल्म में काजोल और अजय देवगन के अलावा बिजय आनंद का भी एक अहम रोल था। इस फिल्म के बाद बिजय आनंद अचानक से फिल्मों से कहीं गायब ही हो गए थे। हालांकि इतने सालों बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kajol onscreen lover bijay anand new look and work

बिजय आनंद ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों में उन्हें पहचानना मुश्किल है। कोई भी इन तस्वीरों को देखकर यह नहीं कहेगा कि यह वही चॉकलेटी ब्वॉय है जिसने काजोल के साथ रोमांस किया था और उनसे शादी करना चाहते थे। 

विज्ञापन
kajol onscreen lover bijay anand new look and work

इन तस्वीरों में बिजय बिलकुल अलग दिख रहे हैं। क्लीनशेव रहने वाले विजय ने लंबी दाढ़ी और मूंछ रख ली है। 17 साल बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में वापसी की है। इस बार उन्होंने छोटे पर्दे से वापसी की है। विजय टीवी सीरियल 'सिया के राम' में नजर आए थे। इस सीरियल में वह जनक की भूमिका में नजर आए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed