{"_id":"6235fd034d33ca1861289f5b","slug":"kajol-pregnant-for-the-third-time-rumours-know-the-truth-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral: तीसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस काजोल? वीडियो देख फैंस ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral: तीसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस काजोल? वीडियो देख फैंस ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 19 Mar 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
काजोल
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने साल 1999 में एक्टर अजय देवगन के साथ शादी की थी। उनके दो बच्चे न्यासा और युग हैं। शादी के बाद से ही काजोल कुछ ही गिने चुने प्रोजक्ट करती हैं, हालांकि वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्हें एक पार्टी से निकलते हुए स्पॉट किया गया, और अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनसे तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं, और उनके प्रेग्नेंट होने की कयास लगा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे का सच।
2 of 4
kajol
- फोटो : instagram
वायरल हो रहा वीडियो-
वायरल भयानी पेज से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें काजोल ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान काजोल फैंस को हैप्पी होली भी कहती दिखाई दीं। दरअसल एक्ट्रेस की ड्रेस काफी फिंटिंग की थी, जिसकी वजह से उनका टमी फ्लॉन्ट हो रहा था और जिसके बाद यूजर्स ने तरह तरह के कमेंट करने शुरु कर दिए।
3 of 4
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने किए ऐसे-ऐसे सवाल-
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, क्या वह (kajol) प्रेग्नेंट हैं? तो इसी तरह से दूसरे यूजर ने भी लिखा, ओह माय गॉड वह प्रेग्नेंट हैं! इसके अलावा भी कई यूजर्स इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए, हालांकि कई लोगों ने काजोल के सपोर्ट में भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'दोस्तों कृपया उन्हें सांस लेने दें ... मैं उनका प्रशंसक नहीं हूं लेकिन उनकी उम्र को देखो वह स्वाभाविक दिखती है, उनकी सराहना करें ... 2 बच्चों की मां .... मुझे यकीन है कि वह तुम्हारी मां से कहीं ज्यादा हॉट है। इसी तरह से एक अन्य ने भी लिखा, 'हर कोई बॉडी शेमिंग क्यों कर रहा है? कृपया लोग सम्मान करें, जियो और जीने दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kajol
- फोटो : instagram
अगर बात करें काजोल के वर्क फ्रंट की तो वह फिल्म 'द लास्ट हुर्रे' में लीड रोल में निभाती हुई दिखाई देंगी। इस फिल्म को निर्देशक रेवती निर्देशित करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक सच्ची कहानी से प्रेरित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।