साउथ सुपरस्टार प्रभास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म 'सालार' की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है उनकी एक मामूली सी सर्जरी भी की गई है। फिलहाल प्रभास खतरे से बाहर हैं और पूरी तरह ठीक हैं।
घायल हुए एक्टर: फिल्म 'सालार' के सेट पर घायल हुए प्रभास, डॉक्टरों को करनी पड़ी सर्जरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
डॉक्टरों ने दी ये सलाह
सर्जरी के बाद प्रभास को कुछ दिनों के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टरों ने आगे की जांच तक उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है। यह खबर सामने आते ही प्रभास के फैंस काफी परेशान हो गए और अपने चहेते सितारे के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लगे।
राधेश्याम में दिखे थे प्रभास
हाल ही में प्रभास फिल्म राधेश्याम में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। दर्शकों के उम्मीदों पर यह फिल्म खरी नहीं उतर सकी। कमाई के मामले में भी यह फिल्म द कश्मीर फाइल्स से काफी पीछे है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक 19.25 करोड़ का ही बिजनेस किया है। वहीं, द कश्मीर फाइल्स की बात करें तो यह प्रभास की फिल्म से काफी आगे है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने अब तक 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म को रफ्तार को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
इस दिन रिलीज होगी सालार
प्रभास की सालार का इंतजार उनके फैंस को लंबे समय से है। यह फिल्म 14 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को तेलुगु-कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। सालार में प्रभास के ऑपोजिट श्रुति हासन नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 150 करोड़ है।