अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा 16 साल की हो गई हैं। न्यासा भले ही अभी अपनी पढा़ई कर रही हों लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है। बेटी के जन्मदिन पर काजोल ने न्यासा के लिए एक पोस्ट लिखा। यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में काजोल ने अपनी प्यारी बेटी न्यासा के लिए कुछ ऐसा लिखा जिसे जानकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
16 साल की हुई बॉलीवुड के 'सिंघम' की बेटी, काजोल बोलीं- 'हमेशा धड़कन रहोगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल ने इंस्टाग्राम पर न्यासा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- '16वां जन्मदिन तुम्हें बहुत मुबारक। मुझे आज भी वह अहसास है जब तुम्हें मैंने पहली बार हाथों में लिया था। यह अहसास कभी भी बदलेगा नहीं। कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाओ लेकिन तुम हमेशा मेरी धड़कन रहोगी।' काजोल और अजय दोनों अपनी बेटी न्यासा के दिल के बेहद करीब हैं।
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
अजय देवगन अपने परिवार को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। कुछ दिन पहले अजय देवगन ने बेटी को ट्रोल करने को लेकर बयान दिया था। अजय के इस बयान ने सुर्खियां बटोरी थी। अजय एक इंटरव्यू में कहा था, 'वो सिर्फ 15 साल की है। लोग ये भूल जाते हैं और कुछ भी बकवास करते हैं उसने लॉन्ग टीशर्ट पहनी थी। साथ में शॉर्ट्स भी था। टीशर्ट ज्यादा लंबी थी इसलिए शॉर्ट्स दिखे नहीं और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।'
अजय देवगन ने आगे कहा- मुझे नहीं पता कि ये कैसे लोग होते हैं। मैं फोटोग्राफर से यही कहूंगा कि वो स्टारकिड को अकेला छोड़ दें। पैरेंट्स के फेमस होने का हर्जाना बच्चे क्यों भुगतें। बच्चों को स्पेस चाहिए होता है। वो हर समय तैयार होकर नहीं रह सकते हैं। इस तरह की चीजें होना बहुत दुखद हैं। मेरा बेटा कुछ चीजों को लेकर बहुत सतर्क रहता है।'