{"_id":"5d4125a68ebc3e6cb20d0aa6","slug":"kalank-director-abhishek-varman-father-r-verman-passes-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कलंक' के डायरेक्टर के पिता का निधन, करण जौहर-अर्जुन कपूर समेत कई दिग्गज पहुंचे घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कलंक' के डायरेक्टर के पिता का निधन, करण जौहर-अर्जुन कपूर समेत कई दिग्गज पहुंचे घर
फिल्म कलंक के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन के पिता आर वर्मन का मंगलवार रात निधन हो गया। 72 वर्षीय आर वर्मन की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई। इस मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, डायरेक्टर शशांक खेतान और अनुराग सिंह उनके घर पहुंचे और पूरे परिवार को सांत्वना दी।
2 of 5
dev anand
- फोटो : file photo
आर वर्मन उर्फ रत्न वर्मन शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया है। उन्होंने मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने खुद की पब्लिसिटी डिजाइनिंग और सिने विज्ञापन कंपनी शुरू की। देव आनंद का प्रोडक्शन हाउस उनके प्रमुख ग्राहकों में से एक था। आर वर्मन का काम देव आनंद की फिल्मों ज्वैल थीफ और गाइड में भी देखा गया।
3 of 5
angaar
- फोटो : social media
प्रचार डिजाइनर के रूप में काम करते हुए आर वर्मन की रुचि आर्ट डायरेक्शन की तरफ हुआ। उन्होंने मशहूर आर्ट डायरेक्टर सुधेंदु रॉय के असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया। आर वर्मन ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1992 और 1993 में उन्होंने फिल्म हम और अंगार के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2 States
- फोटो : social media
अभिषेक वर्मन की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म 2 स्टेट्स से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। फिल्म में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म के लिए अभिषेक को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
kalank
- फोटो : social media
2 स्टेट्स के बाद अभिषेक 6 साल बाद फिल्म कलंक लेकर आए। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म की आलोचना की। फिल्म कलंक में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की मुख्य भूमिका थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।