करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म कलंक की इन दिनों खूब चर्चा है। फिल्म के रिलीज से पहले सभी स्टारकास्ट इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी के तहत फिल्म के कलाकार आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचे।
आलिया ने सबके सामने लगा दी कपिल शर्मा की क्लास, वरुण ने खोल दिया सलमान का सीक्रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान पूरी स्टारकास्ट ने कपिल शर्मा के साथ जमकर मौज मस्ती की। एपिसोड के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें वरुण और आलिया की जोड़ी दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही। केवल फिल्म में ही नहीं कपिल के शो में भी दोनों की जोड़ी कमाल की लगी।
कपिल शर्मा, वरुण और आलिया को एक टास्क देते हैं जिसमें मुगल-ए-आजम का एक सीन करने के लिए कहा जाता है। टास्क के दौरान आलिया अनारकली बनती हैं जो अपनी हाजिर जवाबी से कपिल का मुंह बंद कर देती हैं। वहीं आलिया शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर करते हुए बताती हैं कि किस तरह माधुरी दीक्षित के सामने वो नर्वस थीं। कलंक के गाने घर मोरे परदेसिया के लिए उन्होंने एक साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।
A post shared by ❥varia dreamland (@varia_ever_after) on
वरुण धवन एक किस्सा शेयर करते हुए बताते हैं कि एक बार वो सलमान खान के घर पहुंचे और देखा कि उनके घर पर एलोवेरा के पेड़ लगे हैं। सलमान से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि आखिर उनकी ग्लोइंग स्किन का राज क्या है। तब सलमान ने उन्हें एक एलोवेरा का पेड़ दिया और बताया कि इसका जेल हर दिन चेहरे पर लगाएं। सलमान के सलाह के बाद वरुण आज भी उन्हें फॉलो करते हैं।
कलंक की बात करें फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। कलंक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 22 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।