प्रोजेक्ट के उर्फ कल्कि 2898 एडी प्रभास की बहुप्रतीक्षित साई-फाई फैंटेसी फिल्म है। यह फिल्म अपने प्रोडक्शन के अंतिम चरण के करीब है। इस फिल्म में पैन स्टार अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में दिखाई देते हैं। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता नाग अश्विन ने किया है। बता दें कि कल्कि 2898 एडी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तेलुगु सिनेमा में पहली फिल्म है। इस फिल्म को लेकर अब नया अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि अब इस फिल्म में एस एस राजामौली भी कैमियो करते नजर आने वाले हैं।
Kalki 2898 AD: प्रभास-दीपिका की साई-फाई फिल्म में हुई इस मशहूर फिल्म निर्देशक की एंट्री, कैमियो करते आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में निर्देशक एसएस राजामौली की विशेष भूमिका की खबरें आने के बाद कल्कि 2898 एडी अब फिर से सुर्खियां बटोर रही है। नए अपडेट के अनुसार, एसएस राजामौली नाग अश्विन निर्देशित फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। बता दें, आरआरआर निर्देशक ने पहले अपनी कई प्रसिद्ध फिल्मों और कभी-कभार विज्ञापनों में विशेष भूमिकाएं निभाई हैं और यह भी कहा है कि है कि उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर आने में कोई आपत्ति नहीं है। वह अपनी ऑस्कर-पुरस्कार विजेता फिल्म के प्रचार वीडियो में दिखाई दिए, और फिल्म क्रिटिक्स ने भी उनकी आकर्षक ऑनस्क्रीन उपस्थिति के लिए फिल्म निर्माता की प्रशंसा की है।
इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: इन एक्ट्रेस का नहीं है कोई भाई, बहनें ही करती हैं बहनों की रक्षा का वादा
भले ही राजामौली की पूरी तरह से अभिनेता बनने की कोई योजना नहीं है, लेकिन प्रोजेक्ट के टीम ने कथित तौर पर उन्हें प्रभास-दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म में एक विशेष भूमिका निभाने के लिए मना लिया है। बाहुबली निर्देशक के स्टार कास्ट में शामिल होने के साथ, यह साई-फाई फिल्म निस्संदेह और भी बड़ी और बेहतर बनकर उभरी है। हालांकि, कल्कि 2898 AD के दोनों निर्माताओं और एसएस राजामौली ने अभी तक इन रिपोर्ट्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बता दें कि इस फिल्म के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भगवान विष्णु का कल्कि अवतार दिखाने की कोशिश की गई है। टीजर में दिखाया गया कि कैसे दुनिया भर में चारों तरफ अंधेरे का राज कायम हो गया है। लोगों को बंदी बना लिया गया है। बच्चे और बूढ़ों को भूखा रखा जा रहा है। लोगों के पास पानी को पानी नहीं है। लोगों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतारा जा रहा है। इस बीच एक शख्स के हाथ में हनुमान जी की छोटी सी मूर्ति दिखाई देती है। लोग जैसे ही भगवान को याद करते हैं, प्रभास मसीहा बन उनकी मदद करने हाजिर हो जाते हैं।
इस फिल्म में कमल हासन कल्कि 2898 एडी में मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में दिखाई देते हैं। इसके अलावा फिल्म में महान बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दिशा पटानी प्रोजेक्ट के में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खबरों की मानें तो प्रमुख पैन-इंडियन स्टार दुलकर सलमान भी फिल्म में एक विशेष भूमिका निभा रहे हैं।