फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन द्वारा साझा की गई AI तस्वीर के मुरीद हुए फैंस, बोले- आप इससे बेहतर लगते हैं

Tue, 31 Oct 2023 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 31 Oct 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 Ad star Amitabh Bachchan shares a picture of himself of artificial intelligence see fans reaction
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अमिताभ बच्चन एक ऐसे अभिनेता हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब हाल ही में, बिग बी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाई गई अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Kalki 2898 Ad star Amitabh Bachchan shares a picture of himself of artificial intelligence see fans reaction
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमिताभ बच्चन अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहने का पूरा प्रयास करते हैं। फिर चाहे वह अभिनेता की प्रोफेशनल लाइफ हो या उनकी पर्सनल लाइफ हो। अभिनेता अपने फैंस का दिन खास बनाने के लिए उनके साथ अपनी रोजमर्रा के अपडेट साझा करने से नहीं चूकते हैं। अब हाल ही में, शहंशाह ने एआई द्वारा बनाई गई एक तस्वीर साझा की है।

Jeetendra-Shobha: हजारों दिल तोड़ 14 साल की अदाकारा से जितेंद्र को हुआ प्यार, परवान चढ़ा इश्क तो कर ली शादी

Kalki 2898 Ad star Amitabh Bachchan shares a picture of himself of artificial intelligence see fans reaction
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'एआई जिंदाबाद।' बिग बी की यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अमिताभ ब्लैक एंड वाइट थीम में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर किसी पेंटिंग से कम नहीं लग रही है। हालांकि, अभिनेता के फैंस को उनकी यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 Ad star Amitabh Bachchan shares a picture of himself of artificial intelligence see fans reaction
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिग बी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप एआई से भी बेटर लग रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह बिल्कुल पेंटिंग की तरह दिखाई दे रहा है।' एक और यूजर ने लिखा, 'रियल तो रियल ही है। कोई भी आपको किसी भी तस्वीर से बदल नहीं सकता है।'

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने किया कांग्रेस पार्टी का प्रचार? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Kalki 2898 Ad star Amitabh Bachchan shares a picture of himself of artificial intelligence see fans reaction
अमिताभ बच्चन-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ हाल ही में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ एक्शन फिल्म 'गणपत' में नजर आए थे । इस फिल्म के अलावा बिग बी प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आएंगे। इसके साथ ही अभिनेता रजनीकांत के साथ फिल्म 'थलाइवर 170' से अपना तमिल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed