'ये जवानी है दीवानी', 'जिंदगी न मिलेगा दोबारा', 'देव डी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री कल्कि केकलां इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वजह है उनकी चार साल बाद बड़े पर्दे पर होने जा रही वापसी। कल्कि, दीप्ति नवल के साथ फिल्म 'गोल्डफिश' में नजर आने वाली हैं। जहां एक तरफ वह अपनी आगामी फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी ओर वह अपने बेबाक अंदाज से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। 'गोल्डफिश' का प्रचार-प्रसार कर रहीं कल्कि ने हाल ही में इंटरव्यू में अपने स्किन कलर के कारण बॉलीवुड में हुई दिक्कतों का खुलासा किया है।
Kalki Koechlin: गोरे रंग की वजह से कल्कि को बॉलीवुड में नहीं मिलता काम, अभिनेत्री ने करियर पर किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री कल्कि केकलां ने हाल ही में इंडस्ट्री में उनके साथ हुए रंगभेद को लेकर खुलासा किया। कल्कि ने कहा कि उनकी त्वचा का रंग अक्सर बॉलीवुड में उनकी भूमिकाओं को सीमित करके उनके करियर में बाधा बनता है। कल्कि बोलीं, 'इंडस्ट्री में मेरे जैसे किसी के लिए भी बहुत कम भूमिकाएं हैं क्योंकि मेरी त्वचा का रंग बॉलीवुड में मेरी भूमिकाओं को सीमित करता है। यह मेरे साथ मेरे आधे भारतीय और आधे ब्रिटिश होने की वजह से हुआ। मुझे पता था कि मैं इसके लिए बनी हूं।'
कल्कि केकलां का जन्म भारत के पुडुचेरी में फ्रांसीसी माता-पिता, जोएल केकलां और फ्रांस्वाइस आर्मंडी के घर हुआ था। कल्कि के माता-पिता फ्रांस के एंगर्स से आए थे, लेकिन उन्होंने अपना ज्यादातर जीवन भारत में बिताया है। बड़े पर्दे पर कल्कि को आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'गली बॉय' में देखा गया था। इसके साथ ही उन्होंने जिम सर्भ के साथ सीरीज 'मेड इन हेवन' में भी अहम भूमिका निभाई थी। कल्कि की 'गोल्डफिश' एक सितंबर को रिलीज होने जा रही है।
Anil Sharma: अमीषा पटेल के साथ मतभेद पर अनिल शर्मा ने खुलकर की बात, बोले- वह बड़े घर कि बेटी हैं इसलिए...
कल्कि की आगामी फिल्म 'गोल्डफिश' की बात करें तो फिल्म मां और बेटी के रिश्ते पर आधारित एक कहानी है। 'गोल्डफिश' की कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी मां की देखभाल के लिए अपने घर लौटती है। जैसे ही वह अपने अतीत का सामना करती है और अपने पड़ोसियों से मदद मांगती है, उसके बचपन के घाव हरे हो जाते हैं और वह खुद भी अपनी तकलीफों से जूझने लगती है। कल्कि ने फिल्म में वित्तीय समस्याओं से जूझ रही एक बेटी का किरदार निभाया है। 'गोल्डफिश' में दीप्ति नवल, कल्कि की मां की भूमिका में हैं।
Jolly LLB 3: स्क्रिप्ट तैयार, अदालत में फिर होगा वार! अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग पर आया अपडेट