प्रेग्नेंस के वक्त से ही बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रेग्नेंसी के वक्त के कल्कि ने कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिनको फैंस ने काफी पसंद भी किया। इसके बाद हाल ही में शुक्रवार को कल्कि ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर बेटी के नाम का खुलासा करते हुए एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने मां बनने की फीलिंग को शेयर किया है।
जन्म के एक दिन बाद कल्कि ने बेटी का नाम रखा Sappho, क्या आप जानते हैं इसका मतलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्कि ने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा है। दरअसल यह ग्रीक भाषा का शब्द है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Sappho एक महिला थीं जिसका जन्म 7वीं शताब्दी में लेसबोस द्वीप के एक समपन्न परिवार में हुआ था। वह जब बड़ी हुईं तो एक प्रतिभाशाली कवि बनीं। लेसबोस में पैदा होने के कारण उन्हें पहली लेस्बियन कवि भी कहा गया। उन्होंने कविता की एक विधा की रचना कि जिसे Sapphic के रूप में जाना जाता है।
कल्कि इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'कृप्या Sappho का स्वागत कीजिए। वो 9 महीने एक मोमोज की तरह मेरे गर्भाशय में लिपटी रही। आइए उसे कुछ जगह दें। सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धन्यवाद। और, उन सभी महिलाओं का सम्मान करें जो जन्म के गहन और भीषण अनुभव से गुजरती हैं। फिर चाहे वो नॉर्मल डिलीवरी हो या सिजेरियन। हमें उन्हें वो सम्मान देना चाहिए जिसकी वो हकदार हैं।'
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on
बता दें कल्कि पहली बार मां बनी हैं। वह लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कल्कि काफी उत्साहित थीं।
शाहरुख के बेटे को मिला ये सम्मान, खुशी से फूले नहीं समा रहे किंग खान