जब बच्चा अपनी जिंदगी में कुछ हासिल करता है तब माता-पिता सिर फक्र से ऊंचा हो जाता है। फिर फर्क नहीं पड़ता कि आप एक सुपर स्टार की संतान हैं या मेहनतकश मजदूर की। उनकी पहली और आखिरी खुशी सिर्फ आप से है। यहां बात शाहरुख खान की, जो अपने बेटे की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे।
शाहरुख के बेटे को मिला ये सम्मान, खुशी से फूले नहीं समा रहे किंग खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांस के बादशाह और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की एक झलक को लोग बेताब रहते हैं। वो छींक भी दें तो खबर बन जाती हैं। शाहरुख के साथ-साथ उनका परिवार भी हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में अभिनेता के छोटे बेटे अबराम ने कराटे में गोल्ड मेडल जीता।
अपने बेटे की इस उपलब्धि पर शाहरुख फूले नहीं समा रहे हैं। एक पिता की तरह उनसे भी जब इस खुशी का वजन नहीं संभला तो अपने फैंस को इसका थोड़ा सा भार थमा दिया। शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी को जाहिर करते हुए अबराम की तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा है, 'आप सीखते हो, आप लड़ते हो और आप सफल हो जाते हो। फिर आप यह सब दोबारा करते हो। मुझे लगता है कि इस मेडल को मिलाकर मेरे बच्चों के पास मुझसे भी ज्यादा अवॉर्ड हैं। यह काफी अच्छी बात है। अब मुझे और भी ज्यादा सीखने की जरूरत है। गर्व और प्रेरित महसूस कर रहा हूं।'
View this post on Instagram
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
अबराम इससे पहले ये कारनाम कर चुके हैं। कुछ दिन पहले जब उन्होंने एक प्रतियोगिता जीती थी तब शाहरुख ने खुशी जताते हुए लिखा था, 'रेस में एक दिन... मेरा छोटा सा गोल्ड मेडल अपने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ आज रेस जीत गया।'
इस खूंखार शख्स पर बनी फिल्म में दिखा कुछ ऐसा, खुद मुख्यमंत्री ने करवा दिया बैन