फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल्कि की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, बॉयफ्रेंड की गोद में दिखी Sappho

Tue, 11 Feb 2020 11:42 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
kalki koechlin share her daughter sappho photo with boyfriend
kalki - फोटो : social media

पिछले दिनों एक्ट्रेस कल्कि केकलां मां बनी हैं । कल्कि ने अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग की बेटी को जन्म दिया । कल्कि और गाय ने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा है । अब कल्कि ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है । इस फोटो में गाय बेटी को गोद में लिए बैठे हैं । वहीं कल्कि ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत दिख रही हैं । 

kalki koechlin share her daughter sappho photo with boyfriend
kalki - फोटो : social media

इन तस्वीरों को कल्कि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । तस्वीर में हॉस्पिटल की टीम भी साथ नजर आ रही है । इस फोटो को शेयर करने के साथ कल्कि ने लिखा, 'ट्यूलिप वूमेन केयर की पूरी टीम की मैं एहसानमंद हूं। 17 घंटे जूझने के बाद जब मैंने हार मान ली और मैंने अपने डाक्टर्स से मिन्नतें की कि मेरे बच्चे को कैसे भी करके इस दुनिया में लेकर आओ। उन्होंने कहा कि मैंने इतनी मेहनत करके वॉटरबर्थ करवाने की कोशिश की है, मुझे हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। एक घंटे के बाद Sappho ने जन्म ले लिया। आपकी टीम ने काफी अच्छा काम किया है।'

kalki koechlin share her daughter sappho photo with boyfriend
kalki - फोटो : social media

कल्कि ने अपनी बेटी का नाम बताते हुए भी एक तस्वीर शेयर की थी । कल्कि ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'कृप्या Sappho का स्वागत कीजिए। वो 9 महीने एक मोमोज की तरह मेरे गर्भाशय में लिपटी रही। आइए उसे कुछ जगह दें। सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धन्यवाद। उन सभी महिलाओं का सम्मान करें जो जन्म के गहन और भीषण अनुभव से गुजरती हैं। फिर चाहे वो नॉर्मल डिलीवरी हो या सिजेरियन। हमें उन्हें वो सम्मान देना चाहिए जिसकी वो हकदार हैं।'

View this post on Instagram

So thankful to the whole team at Tulip Women's Care and to my to doctors @docsheetalsabharwal and @drrvpunjabi who simply refused to give up on me even when after 17 hours I was so tired I begged them to take the baby out anyway they could and they said no, you've come this far and you're going to have your natural waterbirth, and an hour later Sappho was born. You guys are miracle workers! 💞🌼

A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kalki koechlin share her daughter sappho photo with boyfriend
kalki - फोटो : social media
बता दें कल्कि पहली बार मां बनी हैं। वह लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कल्कि काफी उत्साहित थीं। कल्कि की बेटी के नाम Sappho की बात करें तो यह एक ग्रीक भाषा का शब्द है । 

 

विज्ञापन
kalki koechlin share her daughter sappho photo with boyfriend
Kalki Koechlin and Guy Hershberg - फोटो : instagram
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Sappho एक महिला थीं जिसका जन्म 7वीं शताब्दी में लेसबोस द्वीप के एक संपन्न परिवार में हुआ था। वह जब बड़ी हुईं तो एक प्रतिभाशाली कवि बनीं। लेसबोस में पैदा होने के कारण उन्हें पहली लेस्बियन कवि भी कहा गया। उन्होंने कविता की एक विधा की रचना कि जिसे Sapphic के रूप में जाना जाता है।

 

Bigg Boss 13: शहनाज पर भड़कीं गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला की इस हरकत की वजह से बोली ऐसी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed