KRK: केआरके ने की 'भूल भुलैया 2' और 'जुग जुग जीयो' के कलेक्शन की तुलना, यह स्टार रहा रेस में आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हुआ यह कि कुछ दिन पहले ही केआरके ने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कार्तिक और वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म- 'भूल भुलैया 2' और 'जुग जुग जीयो' का तुलनात्मक सर्वे कराया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'फिल्म 'भूल भुलैया 2' ब्लॉकबस्टर है और 'जुग जुग जीयो सुपर' फ्लॉप है। तो बड़ा स्टार कौन है?' उन्होंने अपने ट्वीटर में कार्तिक आर्यन और वरुण धवन को बाकायदा टैग किया। उनके इस सर्वे पर कार्तिक आर्यन को 77.6 प्रतिशत वोट मिले, वहीं वरुण धवन को सिर्फ 22.4 प्रतिशत ही वोट मिले।
अब आज केआरके ने अपना वही पुराना ट्वीट रिट्वीट करते हुए वरुण धवन और करण जौहर पर निशाना साधा है। साथ ही कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं केआरके ने वरुण धवन के बहाने करण जौहर पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है, 'कार्तिक को 78 प्रतिशत वोट मिले हैं और करण जौहर के हीरो वरुण को 22 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसका मतलब है कि चार वरुण एक सुपरस्टार कार्तिक के बराबर है। इसके अलावा केआरके ने लिखा, 'करण जौहर ने इमरान खान का करियर खत्म किया। करण ही वरुण धवन का करियर भी खत्म करेंगे।'
Survey result: 78% votes for #Kartik and 22% votes for @karanjohar hero #Varun. Means 4 Varun are equal to one super star #Kartik. Karan finished career of #ImranKhan and Karan will only finish career of Varun. https://t.co/6tAEwMircn
कमाल आर खान के इस ट्वीट पर यूजर्स ने काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स केआरके की तरफदारी करते नजर आए तो कुछ ने उन्हें खरी-खरी सुनाई है। एक यूजर ने लिखा, 'आपके सर्वे की किसे फिक्र है? आप कुछ भी नहीं हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इससे करण को क्या मिलता है। अगर एक्टर बर्बाद होता है तो उसकी खुद की फिल्में भी फ्लॉप होती हैं।'