फिल्म क्रिटिक और अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह बॉलीवुड की हर नई फिल्म का रिव्यू देते हैं, जिसे कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ लोग केआरके को ही ट्रोल करने लगते हैं। इतना ही नहीं, वह फिल्मों के कलेक्शन को लेकर भी अपनी भविष्यवाणी करते हैं। लेकिन अब केआरके ने फिल्मों के रिव्यू नहीं देने का मन बना लिया है। उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें केआरके ने बताया है कि 'विक्रम वेधा' आखिरी फिल्म होगी, जिसका वह रिव्यू देंगे।
KRK: जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने की इस काम से तौबा, बोले- अब बस विक्रम वेधा...
दरअसल, केआरके ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अब फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आई क्विट, विक्रम वेधा आखिरी फिल्म होगी जिसका मैं रिव्यू करूंगा। आप सभी का शुक्रिया मेरे रिव्यूज पर भरोसा करने के लिए और मुझे बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा क्रिटिक बनाने के लिए। बॉलीवुड के सभी लोगों का भी शुक्रिया मुझे बतौर क्रिटिक न अपनाने के लिए और मेरे रिव्यूज को रोकने के लिए ढेर सारे केस करने के लिए।' इस ट्वीट के साथ केआरके ने हार्ट इमोजी भी लगाया है।
Brahmastra: केआरके ने 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन पर उठाए सवाल, कहा- सिनेमाघर खाली फिर भी...
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स तेजी से अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग फिल्म क्रिटिक के इस कदम से खुश हैं। लेकिन जो लोग केआरके के रिव्यू को पसंद करते हैं, उन लोगों ने उनके इस फैसले के पीछे की वजह जानने की बात कही है। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा मत कीजिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जो हार गया वो मर गया।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'केआरके एक महीने में तीन बार छोड़ने की बात करते हैं।' इसी तरह और भी लोगों के मिले-जुले कमेंट्स आए हैं।
KRK: करण, आमिर या शाहरुख...केआरके की गिरफ्तारी का जिम्मेदार कौन? कमाल ने खुद ट्वीट कर बताई सारी हकीकत
बता दें कि केआरके बीते दिनों अपने एक पुराने ट्वीट की वजह से जेल तक पहुंच गए थे। इस दौरान वह कुछ दिनों तक जेल में बंद रहे थे, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने एक ट्वीट किया था, जो खूब वायरल हुआ था। उन्होंने लिखा था कि मैं बदला लेने वापस आ गया हूं। हालांकि, उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया था। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले उन्होंने 'विक्रम वेधा' के लिए भी एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मैं जरूर विक्रम वेधा का रिव्यू करूंगा, अगर बॉलीवुड वाले लोगों ने फिल्म रिलीज होने से पहले मुझे जेल में दोबारा नहीं डाला तो।' केआरके का यह ट्वीट तेजी से वायरल हुआ था।