{"_id":"5ccd20ccbdec22071a387ab8","slug":"kamaal-r-khan-praise-of-congress-president-rahul-gandhi-as-a-good-prime-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्टर ने राहुल गांधी को बताया पीएम पद के लायक, मोदी पर साधा निशाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्टर ने राहुल गांधी को बताया पीएम पद के लायक, मोदी पर साधा निशाना
Sat, 04 May 2019 01:07 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 04 May 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान यानी केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फिल्मों पर अपनी प्रतिक्रिया देने के अलावा देश के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर भी अपनी राय रखते नजर आते हैं। 17वीं लोक सभा के चुनावी माहौल के बीच केआरके ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है।
कमाल आर खान
- फोटो : कमाल आर खान
कमाल खान ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि,'कोई भी ये कैसे कह सकता है कि युवाओं को इंजीनियर, डॉक्टर और बिजनेसमैन बनाने की चाहत रखने वाले पढ़े-लिखे, अच्छी अंग्रेजी बोलने वाले, हैंडसम और ईमानदार राहुल गांधी पीएम पद के लायक नहीं हैं। लेकिन वह शख्स पीएम बनने के लायक है जो युवाओं को चायवाला, रिक्शावाला और पकौड़ेवाला बनाना चाहता है।!'
कमाल आर खान
- फोटो : कमाल आर खान
कमाल खान के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कमाल खान राहुल गांधी की तारीफ कर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने ट्विटर पर लिखा 'इस बात के लिए मैं राहुल गांधी की प्रशंसा करता हूं, 38 गोलियों से छलनी हुई दादी और टुकड़ों में कटे बाप का शव देखकर भी, हिम्मत ना हारने वाले राहुल ने, आजतक कभी दादी और पिता के नाम पर वोट नहीं मांगे!'
How can anyone say that educated, good English speaking, handsome, honest @RahulGandhi who wants young people to become engineers, doctors and businessmen is not eligible to become PM. But he is eligible who wants young generation to become Chaiwala, Rickshawala and Pakaudewala!
— KRK (@kamaalrkhan) May 2, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
केआरके
- फोटो : file photo
कमाल खान ने ये ट्वीट पीएम मोदी द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के नाम पर वोट की मांग पर किया था। इस ट्वीट से साफ माना जा रहा था कि उन्होंने कहीं न कहीं पीएम मोदी को लेकर यह बात लिखी है। उनके इस ट्वीट की भी काफी चर्चा हुई थी।
इस बात के लिए मैं राहुल गांधी की प्रशंसा करता हूँ, कि 38 गोलियों से छन्नी हुयी दादी और टुकड़ों में कटे बाप का शव देखकर भी, हिम्मत ना हारने वाले राहुल ने, आजतक कभी दादी और पिता के नाम पर वोट नहीं माँगे!👏👏 pic.twitter.com/MndzDvNzLJ
— KRK (@kamaalrkhan) April 15, 2019
विज्ञापन
केआरके
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि कमाल खान फिल्म 'देशद्रोही' में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2008 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर मनोज तिवारी, हर्षिता भट्ट और अमन वर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा कमाल आर खान रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।