{"_id":"62d540b17cf1673ff31ef7de","slug":"kamaal-r-khan-son-faisal-joins-twitter-abhishek-bachchan-welcome-him-and-said-be-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhishek Bachchan: केआरके के बेटे फैसल ने ट्विटर पर मारी एंट्री तो अभिषेक बच्चन ने दे डाली प्रतिक्रिया, कहा- मां-बाप....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Abhishek Bachchan: केआरके के बेटे फैसल ने ट्विटर पर मारी एंट्री तो अभिषेक बच्चन ने दे डाली प्रतिक्रिया, कहा- मां-बाप....
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केआरके और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कमाल आर खान (केआरके) ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और वह रोजाना बॉलीवुड की फिल्मों और इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को ट्रोल करते रहते हैं। वहीं, अब केआरके के बेटे फैसल भी ट्विटर पर आ चुके हैं। हाल ही में, केआरके ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि उनके बेटे फैसल ने ट्विटर ज्वाइन कर लिया है, जिस पर अब अभिषेक बच्चन ने कमेंट किया है। बता दें कि कमाल आर खान ने अभिषेक बच्चन को कई बार ट्रोल किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स केआरके के पोस्ट पर अभिषेक का कमेंट देखकर हैरान हैं।
2 of 4
अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कमाल आर खान ने रविवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि फाइनली मेरे बेटे फैजल ने ट्विटर ज्वाइन कर लिया। केआरके के इस ट्वीट पर अभिषेक बच्चन ने कमेंट करते हुए फैसल का ट्विटर पर स्वागत किया है। अभिषेक ने लिखा, 'उथल-पुथल में स्वागत है फैसल।' अभिषेक के इस ट्वीट पर फैजल ने जवाब देते हुए लिखा, 'धन्यवाद सर।' इस पर अभिषेक लिखते हैं, 'मेहनत करो, अपने माता-पिता को गर्व महसूस करवाओ और पॉजिटिव रहो।'
3 of 4
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
केआरके को जब-जब मौका मिला है उन्होंने अभिषेक बच्चन पर निशाना साधा है। इसी वजह से यूजर्स अभिषेक की इस प्रतिक्रिया पर हैरान हैं तो कुछ लोगों ने अभिषेक के इस व्यवहार की तारीफ की है। इसके अलावा, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अब लोग केआरके की वजह से फैसल को भी ट्रोल करेंगे। एक यूजर ने लिखा, सारा गुस्सा अब इसपर निकलेगा।' दूसरे यूजर ने भी लिखा कि अब फैसल अपने पिता के कारनामे देखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म- दसवीं
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म 'दसवीं' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम और निम्रत कौर दिखी थीं। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने मुख्यमंत्री का किरदार निभाया था, जो भ्रष्टाचार के आरोप की वजह से जेल चला जाता है और निम्रत, अभिषेक की पत्नी के रूप में थीं। इसके अलावा, यामी गौतम ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।