{"_id":"62d54657a1cfec577b2c4197","slug":"rrr-in-oscar-2023-hollywood-director-scott-derrickson-jon-spaihts-praises-ss-rajamouli-jr-ntr-ram-charan-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR: हॉलीवुड के दिग्गजों को पंसद आई राजमौली की 'आरआरआर', अब मिले ऑस्कर में जाने के संकेत!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR: हॉलीवुड के दिग्गजों को पंसद आई राजमौली की 'आरआरआर', अब मिले ऑस्कर में जाने के संकेत!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' देश में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद अब विदेश में भी धूम मचा रही है। भारतीय दर्शकों के साथ यह फिल्म अब विदेशी लोगों को भी काफी पसंद आई है। फिल्म देखने के बाद दूसरे देशों के लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैँ। इसके अलावा हॉलीवुड के कई दिग्गज भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। इस बीच एक ऐसी खबर आई है जिसे जानकर भारतीय फैंस काफी खुश हो जाएंगे। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ऑस्कर 2023 में अपने झंडे बुलंद कर सकती है।
2 of 4
आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रेस में हैं ये फिल्में
ऑस्कर 2023 के लिए राजामौली की फिल्म का जिक्र इंडिवायर ने किया है। इसके अलावा ‘बोथ साइड्स ऑफ द ब्लेड’, ऑस्ट्रिया से ‘कोर्सेज’, कोरिया से ‘डिसीजन टू लीव’, डेनमार्क से ‘होली स्पाइडर’, फ्रांस से ‘वन फाइन मॉर्निंग’, बेल्जियम से ‘टोरी एंड लोकिता’ और ‘उटामा’ जैसी फिल्मों के नाम ऑस्कर के लिए बताए गए हैं।
3 of 4
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है रिपोर्ट में?
रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि जब डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर' ऑस्कर में 8 अवॉर्ड्स अपने नाम कर सकती है तो आरआरआर कुछ बड़ी श्रेणी में क्यों प्रतिभाग नहीं कर सकती। ऐसे में नॉमिनेशन भेजने से पहले संबंधित ज्यूरी को इस फिल्म पर गंभीरता से विचार करना चाहिेए। अगर फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया जाएगा तो ही ऑस्कर ज्यूरी इस पर विचार कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि रिलीज के बाद राजामौली की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को साउथ के अलावा हिंदी पट्टी में भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।