फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Case: एनसीबी पर भड़के केआरके, बोले- क्या पता आर्यन खान ने 'लड़की' के लिए यूज किया हो कोड वर्ड

Wed, 06 Oct 2021 07:50 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 06 Oct 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Kamaal R Khan support  Shah Rukh Khan and aryan khan
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कमाल आर खान एनसीबी पर भड़के हुए हैं। शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में आते हुए उन्होंने एनसीबी पर कई तरह के सवाल खड़े किये हैं और पूछा है कि कैसे साबित करोगे कोड वर्ड का इस्तेमाल ड्रग्स के लिए ही हुआ है? कमाल आर खान का कहना है कि क्या पता आर्यन खान ने कोड वर्ड का यूज लड़की के लिए किया हो। उन्होंने कहा कि क्या पता आर्यन खान अपने दोस्तों के साथ कोर्ड वर्ड में बात लड़की के लिए कर रहा हो? केआरके का कहना है कि 'माल' कोड वर्ड का इस्तेमाल लड़की और ड्रग्स दोनों के लिए हो सकता है।



कमाल आर खान का कहना है कि एनसीबी के मुताबिक, आर्यन खान का जो फोन जब्त हुआ है, उसमें ड्रग्स के लिए कोड वर्ड में बात हुई है। अब वो कोड वर्ड ड्रग्स के लिए ही यूज किया जा रहा है यह कौन और कैसे साबित करेगा। हो सकता है कि आर्यन खान ड्रग्स के बारे में बात नहीं कर रहा हो और लड़की के बारे में बात कर रहा हो।

 

Kamaal R Khan support  Shah Rukh Khan and aryan khan
कमाल आर खान और आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आप सभी को रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर की व्हॉट्सएप चैट याद होगी। ये चैट्स मीडिया में आई थी और सभी ने पढ़ी थी। इन चैट्स में कहा था..माल लाओ..माल लाओ और माल लाओ। ऐसे में अगर आर्यन खान को व्हॉट्सएप चैट की वजह से गिरफ्तार किया जा सकता है, तो फिर इन अभिनेत्रियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? इसका मतलब है कि आर्यन खान के लिए कानून अलग है और इन लड़कियों के लिए कानून अलग। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि वो अभिनेत्रियां थीं, और आर्यन खान, शाहरुख खान का बेटा है।

 

Kamaal R Khan support  Shah Rukh Khan and aryan khan
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि ऐसी रिपोर्ट्स भी आईं हैं कि आर्यन ने यह कबूल किया है कि जब वह देश से बाहर रहता था, तो ड्रग्स का इस्तेमाल करता था। अगर आर्यन ने किसी ऐसे देश में ड्रग्स का इस्तेमाल किया हो जहां लीगल हो तो यह अपराध नहीं हो सकता। दुनिया में बहुत से देशों में ड्रग्स ऐसे ही सड़कों पर बिकती है जैसे हिंदुस्तान में गाजर और मूली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaal R Khan support  Shah Rukh Khan and aryan khan
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी ने की पूछताछ। - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने शाहरुख और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में कई ट्वीट्स किये हैं और पूछा है कि क्या आर्यन खान को टारगेट किया गया है? बदनाम किया गया है? बलि का बकरा बनाया गया है? सच क्या है? 

 

विज्ञापन
Kamaal R Khan support  Shah Rukh Khan and aryan khan
आर्यन खान ड्रग मामला - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके का साफ कहना है कि अगर कोई शाहरुख खान को झूठे आरोप लगाकर नीचा दिखाने की कोशिश करेगा, तो मैं बिना शर्त उनके साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा, 'आर्यन खान वाकई में दोषी है या फिर उसे पब्लिसिटी के लिए फंसाया गया है। जैसे ही इस ऑनलाइन क्रूज पार्टी का ऐलान हुआ था और टिकट बिकने शुरू हुई थे, सभी को पता था कि आर्यन खान भी अपने दोस्तों के साथ इस पार्टी का हिस्सा बनेगा। उसी दिन से एनसीबी एक्शन में आ गई थी और पूरी प्लानिंग शुरू हो गई थी। यह भी तय हो गया था कि किस तरह आर्यन खान की तलाशी ली जाएगी और उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.. एनसीबी को उम्मीद थी कि कोई न कोई ऐसा सूबत मिल जाएगा, जिसके तहत आर्यन को गिरफ्तार कर लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed