केआरके के नाम से मशहूर कमाल आर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केआरके बनाम एसके की जंग में एक बार फिर कमाल आर खान अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि कमाल राशिद खान पर सलमान खान की तरफ से मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसपर केआरके का कहना था कि उन्होंने सलमान की फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसलिए उनपर मामला दर्ज करवा दिया गया।
KRK: जानें कौन हैं सलमान खान संग पंगा लेने वाले कमाल राशिद खान, विवादों से रहा है पुराना नाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में नहीं मिली मनचाही सफलता
कमाल राशिद खान का जन्म 1 जनवरी 1975 को यूपी में हुआ था। उनका असली नाम राशिद खान है। कमाल उन्होंने खुद जोड़ लिया था। वह अभिनेता, लेखक और प्रोड्यूसर हैं। कई फिल्मों में उन्होंने काम भी किया है। लेकिन कई क्षेत्रों में हाथ पैर मारने के बाद भी उन्हें वो सफलता नहीं मिली, जिसकी वह चाहत रखते थे।
फिल्म ‘सितम’ से करियर की शुरुआत
कमाल ने साल 2005 में आई फिल्म 'सितम' से अपने अभिनय का कमाल दिखाने की कोशिश की थी। इसी फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। वह कई भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साल 2006 में 'मुन्ना पांडेय बेरोजगार' में नजर आए। इसके बाद वो 'देशद्रोही', 'एक विलेन' जैसी फिल्मों में भी दिखे।
बिग बॉस से हुए थे बाहर
कमाल राशिद खान रियलिटी शो 'बिग बॉस 3' में भी पहुंचे थे। इस शो में केआरके को उनके साथी प्रतिभागियों बख्तियार ईरानी, उनकी पत्नी तनाज करीम व पूनम ढिल्लों से झगड़ों के कारण घर से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने शो में गाली-गलौज तक कर दी थी।
फिल्म समीक्षा के कारण होते हैं ट्रोल
कमाल खान के सोशल मीडिया पर फॉलोवर किसी अभिनेता से कम नहीं हैं। वो अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। फिल्में न मिलने के बाद वे यहीं अपना वीडियो डालते रहते हैं, जहां वे मूवी रिव्यू या फिर टिप्पणी देते नजर आते हैं। कई बार अपनी समीक्षा के कारण वो विवादों में रहते हैं और ट्रोल हो जाते हैं।