दिग्गज अभिनेता कमल हासन और मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा 22 साल बाद परदे पर एक साथ दिखने जा रहे हैं। फिल्म के लिए कमल हासन पहले ही निर्देशक लोकेश कनगराज का नाम फाइनल कर चुके हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का नाम है 'विक्रम' और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। प्रभुदेवा फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आएंगे।
22 साल बाद प्रभुदेवा को मिला कमल हासन के साथ दिखने का मौका, ‘मास्टर’ के निर्देशक ने संभाली कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'विक्रम' को बनाने की कवायद पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। तब कमल हासन की कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने लोकेश को फिल्म का निर्देशन करने के लिए साइन किया। कमल उस समय अपने दूसरे कामों में व्यस्त थे और इधर लोकेश भी दूसरे कामों को प्राथमिकता पर ले रहे थे। जब दोनों ही अपने काम में व्यस्त रहे तो फिल्म जल्दी शुरू नहीं हो पाई। फिर कोरोना वायरस ने मनोरंजन के सारे कामकाज को रोक दिया तो फिल्म की लॉन्चिंग में देरी हो गई।
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद इस साल सितंबर में ही लोकेश ने घोषणा की कि वह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का शीर्षक 'एवानेन्द्रू निनैथाई' बताया गया। अक्टूबर के महीने में फिल्म का काम भी शुरू हुआ और स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का ख्याल रखते हुए फिल्म का एक टीजर भी शूट किया गया। अब नवंबर में आकर निर्माताओं ने फैसला किया कि इस फिल्म का फाइनल शीर्षक 'विक्रम' होगा।
'विक्रम' के लिए कमल हासन के नाम की घोषणा तो पहले ही हो चुकी है और फहद फाजिल इस फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, अब फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने के लिए प्रभुदेवा का भी चयन हुआ है। बहुत साल बाद दर्शकों को कमल हासन और प्रभुदेवा एक साथ पर्दा साझा करते हुए नजर आएंगे। पिछली बार इन दोनों को एक साथ वर्ष 1998 में आई तमिल भाषा की कॉमेडी फिल्म 'काढाला काढाला' में देखा गया था।
पिछले साल दिसंबर में लोकेश ने फिल्म 'विक्रम' की कहानी तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को भी सुनाई थी। उस वक्त इस फिल्म में कमल हासन अभिनय नहीं करने वाले थे, बल्कि वह सिर्फ एक निर्माता की भूमिका में रहने वाले थे। हालांकि, बात बन नहीं पाई तो रजनीकांत की एंट्री इस फिल्म में नहीं हुई। अब इधर लोकेश कमल हासन के साथ इस फिल्म को शुरू करने जा रहे हैं। बहुचर्चित फिल्म 'मास्टर' के निर्देशक भी लोकेश ही हैं। पोंगल पर रिलीज हो रही इस फिल्म में थलपति विजय और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पढ़ें: साल 2020 ने जाते- जाते दिया इस अभिनेत्री को झटका, अस्पताल से सामने आई तस्वीर

कमेंट
कमेंट X