फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: कमल हासन ने बताई फिल्म 'हे राम' बनाने की वजह, राहुल गांधी से बातचीत के दौरान किया खुलासा

Tue, 03 Jan 2023 05:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 03 Jan 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan apologize to mahatma Gandhi for film hey ram in discussion with Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
कमल हासन और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार और एमएनएस (मक्कल नीधि मय्यम) पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में 24 दिसंबर को दिल्ली में हिस्सा लिया था। इस दौरान दोनों राज नेताओं ने राजनीति, चीनी सहित कई मुद्दों पर चर्चा की और साथ ही कमल हासन ने अपनी फिल्म 'हे राम' बनाना बापू (महात्मा गांधी) से सॉरी बोलने तक अपने विचार पर बातचीत की।
Kamal Haasan apologize to mahatma Gandhi for film hey ram in discussion with Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
कमल हासन और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दिल्ली चरण के दौरान कमल हासन को राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ यात्रा में देखा गया था। यात्रा के पूरे एक हफ्ते बाद कमल हासन और राहुल गांधी ने  फिर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अभिनेता कमल हासन और राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर चर्चा की और अपनी फिल्म 'हे राम बापू' बनाने की वजह बताई। कमल बातचीत के दौरान बताते है कि, जब 'मैं किशोरावस्था में था तब मेरी परवरिश ने मुझे गांधी जी का कटु आलोचक बना दिया था'। लेकिन जब कमल 24-25 साल के थे तब उनके मन में महात्मा गांधी के बारे में जानने की इच्छा हुई और उन्होंने उनके बारे में खूब रिसर्च की और जल्द ही उनके सिद्धांतों के प्रशंसक बन गए।

यह भी पढ़ें: एनिमल लवर पर आधारित लकडबग्घा का ट्रेलर आउट, अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म कुत्ते से होगी भिडंत

Kamal Haasan apologize to mahatma Gandhi for film hey ram in discussion with Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कमल कहते है, फिल्म 'हे राम' बापू बनाने का कारण उनकी महात्मा गाँधी से माफी मांगना थी। और खुद को सुधारने के लिए मैंने फिल्म हे राम बनाई थी।  इस फिल्म में एक हत्यारे कहानी को दिखाया गया है, जो गांधीजी को मारना चाहता है। लेकिन जैसे-जैसे वो उस इंसान के करीब जाता है, वो बदल जाता है। यही उस फिल्म की कहानी है। यह मेरा तरीका था बापू से क्षमा मांगने का। मुझे लगता है कि आलोचना का सबसे भद्दा स्वरूप हत्या ही है। ऐसा सिर्फ कायर ही कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'ट्रायल बाय फायर' में अपनी भूमिका के बारे में बोले अभय देओल, अब तक का सबसे मुश्किल और...

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan apologize to mahatma Gandhi for film hey ram in discussion with Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कमल हासन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हे राम' साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा शाहरुख खान, नसीरूद्दीन शाह, हेमा मालिनी, अतुल कुलकर्णी जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था।

यह भी पढ़ें: जब सुषमा स्वराज ने संसद में की संजय खान की तारीफ, शूटिंग से एक दिन पहले कंठस्थ किया गायत्री मंत्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed